मैनपुरी(सुवि)पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख जन सुनवाई के दौरान जब अम्बरपुर नि. रामवती ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थिनी गरीब परिवार से हैं, झोपड़ी डाल कर जीवन-यापन कर रही है, बरसात के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, रहने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, गरीब होने के बावजूद भी आज तक उसे शासन की जन-कल्याणकारी योजना से आच्छादित नहीं किया गया, शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभान्वित कराये जाने का अग्रह किया, जिस पर उन्होने परियोजना निदेशक को पात्रता की जांच कर पात्र होने पर प्राथमिकता पर योजना में लाभान्वित कराये जाने हेतु आदेशित करते हुये कहा कि जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति योजना का लाभ पाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी पात्र व्यक्ति पात्रता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे, चिन्हांकन में शासनादेश में निहित शर्तों का अनुपालन किया जाये। उन्होने कहा कि पात्रता सूची में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी दी जाये कि बजट आवंटित होने पर उन्हें योजना में लाभान्वित कराया जायेगा, पात्रता सूची प्रत्येक विकास खंड पर उपलब्ध रहे, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को जानकारी प्रदान करें ताकि पात्रता सूची में शामिल व्यक्तियों को इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होने कहा कि आमजन को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार कृत-संकल्पित है, पात्रों को संचालित योजनाओं का लाभ आसानी से मिले, आमजन को मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं, विभिन्न योजनाआंे का लाभ पाने से वंचित पात्रों को जीरो पावर्टी में चिन्हित कर प्राथमिकता पर संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा, पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जे को राजस्व, पुलिस विभाग गंभीरता से ले, मौके पर जाकर तत्काल अनाधिकृत कब्जे हटवाये जायें, कहीं भी सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जे न रहें, चकरोड पर अनाधिकृत कब्जों की शिकायतों पर तत्काल पैमाइश कराकर मिट्टी का कार्य कराया जाये। उन्होने कहा कि गुंडई-दबंगई करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये, सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी व्यक्ति द्वारा गरीब का शोषण न किया जाये, शिकायतकर्ता की बात अधिकारी गंभीरता से सुनें, समस्या का निदान त्वरित एवं समयबद्ध ढंग से किया जाये, अधिकारी प्रत्येक शिकायत का व्यक्तिगत जिम्मेदारी मान निराकरण करें, प्राप्त शिकायतों का प्रत्येक दशा में एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापरक निराकरण कर संबंधित अधिकारी, उप जिलाधिकारी के माध्यम से आख्या प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्व, गुणवत्तापरक निराकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है, शिकायतों के निराकरण की समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जा रही है इसलिए सभी अधिकारी जन-शिकायतों के निस्तारण के प्रति बेहद संवेदनशील, सजग रहें, व्यक्तिगत जिम्मेदारी मान शिकायतों का निराकरण करें।

आज जन-सुनवाई के दौरान ग्राम लालपुर सथिनी नि. पूनम भदौरिया ने दिव्यांग भाई की पैतृक भूमि पर विपक्षी अरूण चौहान द्वारा किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, ग्राम कढेराहार नि. कुन्ती ने ग्राम समाज की भूमि पर गुण्डागर्दी के बल पर किये जा रहे अवैध निर्माण को रूकवाने, मौजा करीमगंज नि. मुं. इलियास, श्रीकृष्ण, कमलेश कुमार, विनोद कुमार आदि ने संक्रमणीय हुए पट्टों का परवाना भिजवाकर तहसील अभिलेखों में दर्ज कराये जाने, ग्राम गोपालपुर नि. अनुराग ने भूमि पर विपक्षियों द्वारा जबरन कब्जा किये जाने, ग्राम जसरऊ नि. प्रमोद पाल, मनोरमा, नीलम ने विपक्षियों द्वारा जबरन अनाधिकृत रूप से भूमि पर किये जो रहे कब्जे को हटवाने, सूरजपुर नि. अनवरसिंह ने ग्राम की गली के मोड़ पर गाढ़े गये विद्युत पोल को दूसरी जगह स्थानान्तरित कराये जाने तथा पुराने, उल्टे विद्युत मीटर को बदलवाये जाने, ग्राम हविलिया नि. राजवीर सिंह ने दबंगों द्वारा मेड़ तोड़कर गेहूं की फसल नष्ट किये जाने, ग्राम वरखेड़ा नि. हरीसिंह ने पट्टाशुदा भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, ग्राम जगतपुर नि. इनाम सिंह ने भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, नसीरपुर नि. वीना देवी ने विपक्षियो द्वारा दबंगई-गुण्डई के बल पर खेत की मेड़ तोड़कर अपने खेत में शामिल किये जाने, ग्राम बॉक नि. राज कुमार ने गाटा संख्या-1082 पर विपक्षियों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, ग्राम घुमर्रा नि. दिनेश सिंह ने नगला कुशल नि. मान सिंह ने सरकारी अभिलेखों में फौती के आधार पर नाम दर्ज कराये जाने, ग्राम नगला वावा नि. शादीलाल ने वृद्धावस्था पेंशन अभिलेखों में नाम सुधार कराये जाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवदत्त भदौरिया, उदय चौहान, अर्जुन चौहान के अलावा डिप्टी कलेक्टर शिव नरेश, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, विद्युत विभाग से लालू जादौन, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।