किशनी(मैनपुरी)बीआरसी पर शनिवार को आयोजित शिक्षकों की खुली बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई किशनी का पुनर्गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद में गठित तदर्थ समिति के जिला संयोजक अभय चौधरी तथा सह–संयोजक हरेंद्र बैस के निर्देशन में, पर्यवेक्षक हेमसिंह और अशोक कुमार की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई।

1000537263

चुनाव में राम खिलाड़ी यादव को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष, जबकि धर्मेंद्र सिंह को ब्लॉक मंत्री चुना गया।     इसके अलावा —जैनुलाबदीन: कोषाध्यक्ष,संजीव यादव: ऑडिटर ,संयुक्त मंत्री: निर्वाचित घोषित किए गए।

जिला संयोजक अभय चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य जिले के अंतिम शिक्षक तक न्याय पहुँचाना और जिले को शैक्षिक समस्याओं से मुक्त कराना है।

सह–संयोजक हरेंद्र बैस ने भरोसा जताया कि नई कार्यकारिणी ईमानदारी और निष्ठा से शिक्षक हितों की रक्षा करेगी।

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष राम खिलाड़ी यादव ने कहा कि वह संगठन की गाइडलाइन का पालन करते हुए शिक्षकों के हितों के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के प्रत्येक शिक्षक–शिक्षिका की समस्या को अपनी समस्या मानकर प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराया जाएगा।

ब्लॉक मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वह अपने संघर्ष और समर्पण से संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में संजीव यादव, अबलेंद्र यादव, अरविंद प्रताप सिंह, रणजीत सिंह, अमित यादव, घनश्याम, सुरजीत सिंह, अंकित मिश्रा, देवेंद्र सिंह, पवन कुमार, विश्वजीत सिंह, अतुल शेख, हिमांशु तिवारी, अनुपम राजपूत, संजीव कुमार यादव, अबलेंद्र, बृजेश यादव, महिला उपाध्यक्ष पूनम मिश्रा, नीतू शाक्य, संगठन मंत्री स्वाति सिंह, रचना चौहान, ज्योति चौहान, प्रचार मंत्री प्रीति, शशि प्रभा, मोहित दीक्षित, सुमित यादव, शमशेर सिंह, अनु यादव, सुमित यादव, शशिकांत सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।