मैनपुरी(सुवि)सदस्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आयोग उ.प्र. रमेश चन्द्र कुण्डे ने समाज कल्याण, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, बेसिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जिला सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, लोक निर्माण विभाग की संचालित योजनाओं में अनुसूचित जाति, जनजाति के लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रकरण में विशेष सावधानी बरती जाए, पात्रों को लाभान्वित करने में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर निकाय एवं सफाई कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली एजेंसियों के पदाधिकारियों, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जल निगम, जलकल आदि के साथ सफाई कर्मचारियों की समस्या को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों का किसी भी स्तर पर शोषण न हो, कोई भी एजेंसी सफाई कर्मचारी के भुगतान में विलंब न करे, सफाई के दौरान उन्हें सभी आवश्यक उपकरण मुहैया कराये जाए। उन्होने बैठक में उपस्थित समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि विभिन्न योजनाओं में वरीयता के आधार पर अनुसूचित जाति के लोगों को लाभान्वित किया जाए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरुण, धनुषधारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र गौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।