मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने विकास खंड सदर के पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालय शिवसिंहपुर के औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षकों से कहा कि आपकी बौद्धिक क्षमता का लाभ विद्यालय के बच्चों को मिले ताकि बच्चे भी भविष्य में अपना नाम रोशन कर सकंे, आप छात्रों के साथ मेहनत कर उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करंे, छात्रों को संस्कारवान बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें, जो बच्चे नियमित रूप से विद्यालय से अनुपस्थित रहें, उनके अभिभावकों से संवाद कर बच्चों को प्रतिदन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें, बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापरक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाये, निर्धारित दिवस पर फल, दूध उपलब्ध कराया जाये, विद्यालय में साफ-सफाई के साथ मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दें, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जनपद के अधिकांश विद्यालय 19 पैरामीटर्स से संतृप्त हो चुके हैं, शिक्षक विद्यालय में उपलब्ध मूल-भूत सुविधाओं को दुरूस्त रखने में अपना सहयोग दें।
श्री सिंह ने जानकारी करने पर पाया कि प्राथमिक विद्यालय में 69 छात्र पंजीकृत हैं, आज पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 52 छात्र विद्यालय में उपस्थित पाये गये, जिन्हें मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन, फल, दूध समय से उपलब्ध कराया जा रहा है, आज छात्रों को मध्यान्ह भोजन में तेहरी, दूध उपलब्ध कराया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षा-01 में पंजीकृत 13 छात्रों के सापेक्ष 09, कक्षा-02 में पंजीकृत 15 छात्रों के सापेक्ष 10, कक्षा-03 में पंजीकृत 18 छात्रों के सापेक्ष 12, कक्षा-04 में पंजीकृत 13 छात्रों के सापेक्ष 11, कक्षा-05 में 10 छात्रों के सापेक्ष 10 एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-06 में 20 छात्रों के सापेक्ष 16, कक्षा-07 में 18 के सापेक्ष 18 एवं कक्षा-08 में 20 के सापेक्ष 20 छात्र उपस्थित पायेे गये, विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा संचालित थी।
निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राजेश कुमारी, सहा. अध्यापक उमेश चन्द्र, शशिकलां, दीपा बघेल उपस्थित पाये गये जबकि स.अ. किरन देवी को आकस्मिक अवकाश पर बताया गया, प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका दीपक कुमारी, सहा. अध्यापिका अनीता शाक्य, कु. प्रियंका, शिक्षामित्र नीलम उपस्थित पाये गये। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी रवि प्रकाश के अलावा अनिल सक्सैना, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।

—————————— ———————–