युवा मेहनत, लगन से अपने व्यवसाय में करें कार्य- आर्थिक रूप से मजबूत बन देश के विकास में करें योगदान-अंजनी कुमार।
मैनपुरी(सुवि) जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं प्रधानमंत्री स्वःनिधि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित ऋण वितरण शिविर में 72 लाभार्थियों को रू. 01 करोड़ 93 लाख के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित करते हुये कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि आज कई शिक्षित युवाओं, समूह की महिलाओं को स्वतः रोजगार स्थापित करने हेतु भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ऋण उपलब्ध कराया गया है, अब यह युवा नौकरी की तलाश में अपने जीवन का समय बर्बाद नहीं करेंगे बल्कि शासन की संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ उठाकर अपना स्वतः रोजगार स्थापित कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे, उद्यमिता से जुड़ जीवन में नए आयाम स्थापित कर परिवार, समाज के साथ-साथ प्रदेश, देश के विकास में अपना योगदान देंगे, महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त, स्वावलम्बी बनेंगी। उन्होने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का उद्देश्य सबका साथ-सबका विकास-सबके प्रयास से देश, प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को गति प्रदान करना है, इसके लिए आवश्यक है कि समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक विकासपरक योजनाओं का लाभ पहुंचे ताकि वह भी विकास की मुख्य धारा में जुड़कर देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकें। उन्होने कहा कि देश के विकास में कुछ लोगों के विकास से काम नहीं चलेगा, देश के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति का विकास अत्यंत आवश्यक है, आज जिन लाभार्थियों को बैंक द्वारा ऋण उपलब्ध कराया गया है, वह छोटे-छोटे उद्योग लगाकर अपना विकास करेंगे साथ ही समाज, देश का विकास में भी योगदान देने के साथ अन्य युवाओं को रोजगार भी प्रदान करेंगे।
श्री सिंह ने उपस्थित युवाओं, महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आप नया उद्योग शुरू करने जा रहे हैं, आपकी सहायता बैंक के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी की है। उन्होने उपस्थित भविष्य के उद्यमियों से कहा कि आप हमें निराश नहीं करेंगे, पूरे मनोयोग, मेहनत से कार्य कर लाभ अर्जित करें, लाभार्जन के साथ बैंक का ऋण समय से अदा करें ताकि बैंक आपके पीछे-पीछे और ऋण लेने के लिए आपसे आग्रह करे। उन्होने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष बेहतर प्रगति पर एस.बी.आई. के अधिकारियों, कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुये कहा कि बैंक ने शासन की जन-कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं में समय से ऋण वितरण कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, बैंक की मद्द से युवा अपना उद्योग स्थापित कर स्वावलम्बी बन सकेंगे।
ऋण वितरण शिविर में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्वाति को रू. 08 लाख, विशाल एग्रो फील्ड को रू. 04 लाख 37 हजार, प्रेरणा सक्सेना को रू. 04 लाख 25 हजार, विकास कुमार को रू. 03 लाख 60 हजार, हनी यादव, सुनील कुमार को रू. 03.15-03.15 लाख, अमरपाल को रू. 03 लाख 55 हजार, गोपाल को रू. 04 लाख 36 हजार, अनूप कुमार को रू. 03 लाख 50 हजार, अजित को रू. 03 लाख, अभिषेक को रू. 03 लाख 85 हजार, कृष्णा कोंटरकटोर एंड सप्लायर, प्रजीत कुमार को रू. 03.25-03.25 लाख, मोहरपाल सिंह को रू. 04 लाख 33 हजार, शिवम को रू. 03 लाख 37 हजार, प्रभात दुबे को रू. 02 लाख 27 हजार, भूपेंद्र कुमार को रू. 01 लाख 87 हजार, मुनेश कुमार को रू. 01 लाख 80 हजार, सुनील चौहान को रू. 04 लाख 08 हजार, नवनीत को रू. 02 लाख 45 हजार, उत्कर्ष यादव को रू. 02 लाख 76 हजार, मोहम्मद अकरम को रू. 02 लाख 40 हजार, सचिन कुमार को रू. 02 लाख 10 हजार, अवनीश कुमार को रू. 03 लाख 10 हजार, विकास सिंह को रू. 03 लाख 06 हजार, अरुण कुमार को रू. 03 लाख 58 हजार, रवि कुमार को रू. 01 लाख 80 हजार, लकी ब्यूटी पार्लर को रू. 01 लाख 75 हजार, प्रशांत पाल को रू. 01 लाख 96 हजार, रुस्तम को रू. 02 लाख 92 हजार, अरविंद सिंह को रू. 04 लाख 07 हजार, सुधीर कुमार को रू. 03 लाख 93 हजार, संतपाल को रू. 04 लाख 25 हजार, विशाल दुबे को रू. 03 लाख 48 हजार 500, शेखर जाटव को रू. 02 लाख 62 हजार 500, विनीता को रू. 01 लाख 31 हजार 250, हिमांशु को रू. 03 लाख 12 हजार 500, रामवीर सिंह कश्यप को रू. 03 लाख 93 हजार, प्रांजल पाण्डेय को रू. 04 लाख, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में रविन्द्र भाटिया, मिथलेश कुमार, नीरज कुमार को 50-50 हजार, मो. राशिद को रू. 45 हजार, शाइजल, प्रदीप कुमार, सुखवीर सिंह, समित कुमार, राम कृष्ण, मीरा कुमारी को रू. 15-15 हजार, निशा कुमारी, श्याम सुन्दर वर्मा, राघवेन्द्र को 25-25 हजार, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में जगन्नाथ प्रसाद को रू. 06 लाख, राजेश यादव को रू. 05 लाख, स्वयं सहायता समूह के तहत शिव महिला समूह, सरस्वती मॉ महिला समूह को रू. 06 लाख, तुलसी महिला समूह को रू. 05 लाख, राधारानी महिला समूह को रू. 03 लाख, बालाजी महिला स्वयं सहायता समूह, सरस्वती महिला समूह, प्रेम महिला समूह, लक्ष्मी महिला समूह, जय माता दी महिला समूह, संतोषी महिला समूह, एकता महिला समूह को रू. 01.50-01.50 लाख के ऋण स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराये गये।
इस दौरान महा प्रबन्धक बागेन्द्र कुमार, उप महा प्रबन्धक संजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक किशोर कुमार सहित भारतीय स्टेट बैंक के कई शाखा प्रबन्धक, लाभार्थी आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह ने किया।



