मैनपुरी(सुवि)राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने रु. 2461.61 लाख की लागत से निर्माणाधीन बहुद्देशीय हॉल, प्रेक्षागृह, सांस्कृतिक केंद्र एवं रू. 38 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन संग्रालय के कार्य का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए सी.एन.डी.एस. उ.प्र. जल निगम के अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता, मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होने जानकारी करने पर पाया कि उक्त परियोजनाओं पर मार्च 2024 पर कार्य प्रारंभ हुआ, कार्य पूर्ण होने की तिथि मार्च 2026 निर्धारित की गयी, मौके पर निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति समय-सीमा के अनुसार कम पाये जाने पर कार्यदायी संस्था के अभियंता से कहा कि लेबर बढ़ाकर निर्माणाधीन कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
प्रभारी मंत्री ने प्रेक्षागृह, बहुद्देशीय हॉल के निरीक्षण के दौरान पाया कि अनुबन्ध लागत् के सापेक्ष कार्यदायी संस्था को रू. 20 करोड़ अवमुक्त किया गया है, प्रस्तावित कार्य मुख्य भवन, ऑडिटोरियम एवं बहुद्देशीय हॉल का निर्माण कार्य प्रस्तावित है, जिसके अन्तर्गत 800 क्षमता का ऑडिटोरियम, साउण्ड सिस्टम, स्टेज लइटिंग, कर्टेन, स्टेप लाइटिंग, कार्पेट फ्लोरिंग, स्टेज पर बुडिंग फ्लोरिंग, जलापूर्ति, विद्युतीकरण एवं बहुद्देशीय हॉल सम्मिलित है, मुख्य भवन के अन्तर्गत ओपनियर थ्रेटर, कैफेटेरिया, हॉल का कार्य प्रस्तावित है, मुख्य भवन में एयर कंडीश्नर लिफ्ट, साउण्ड सिस्टम, फर्नीचर, डॉर मेट्री भवन, जी प्लस 2, ब्हाय स्थल विकास के अन्तर्गत वेदवन, सेंड स्टोन, पाथवे, पार्किंग, हार्टी कल्चर, यूजी टैंक, ट्यूबेल, बाउण्ड्रीवॉल का कार्य प्रस्तावित है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण, आर.ई.डी., परियोजना प्रबन्धक आदि उपस्थित रहे।



