मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आज दोपहर 12 बजे अचानक नहर प्रखण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सहायक, अवर अभियंता सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि बार-बार आदेशों के बाद भी कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा है, ऑनलाइन उपस्थिति के निर्देशों के बाद भी सिंचाई विभाग में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करायी जा रही है, मौके उप उपस्थित अधिशाषी अभियंता सिंचाई ने बताया कि अवर, सहायक अभियंता साइट पर गये हुये हैं, कार्यालय समय से पूर्व ही क्षेत्र मंे निरीक्षण हेतु अभियंता चले जाते हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने साफ लहजे में कहा कि पहले कार्यालय आकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करायें तद्ोपरांत भ्रमण पंजिका में अंकन के पश्चात ही क्षेत्र में निकलें, अधिशाषी अभियंता स्वयं प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जन-समस्याएं सुनंे। उन्होने निरीक्षण के दौरान पाया कि 02 कर्मी चिकित्सा अवकाश के रूप में अर्जित अवकाश का प्रार्थना पत्र देकर अवकाश पर चले गये, जो नियम विरूद्ध है। उन्होने अधिशाषी अभियंता को निर्देशित करते हुये कहा कि अर्जित अवकाश स्वीकृत करने में नियमों का पालन सुनिश्चित करें, अर्जित अवकाश स्वीकृत करते ही सम्बन्धित कर्मी के अर्जित अवकाश लेखे में इसका अंकन किया जाये।
श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान निचली गंग नहर प्रखण्ड के 03 खण्ड में से एक भी खण्ड के सहायक अभियंता को उपस्थित नहीं पाया, कार्यालय से प्रधान सहायक मंजूलता दीक्षित, वरिष्ठ सहायक रामरतन सिंह, शिवम यादव, कनिष्ठ सहायक मो. जाहिद, ओमकार, रनर ईसार अहमद को अनुपस्थित पाया जबकि प्रशासनिक अधिकारी शिवराम सिंह, प्रधान सहायक सहदेव सिंह, वरिष्ठ सहायक नीलम कुशवाहा, कनिष्ठ सहायक विनय कुमार वर्मा को आकस्मिक अवकाश पर बताया गया। उन्होने अनुपस्थित अधिकारियांे, कर्मचारियों का वेतन रोकते हुये स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुये कहा कि भविष्य में जो अधिकारी, कर्मचारी समय से कार्यालय उपस्थित न हुए या उनके द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करायी गयी तो उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता नहर राजीव कुमार, अनिल सक्सैना, आई.जी.आर.एस. प्रभारी अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।



