मैनपुरी(सुवि)लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता-अखंडता और भाईचारे का प्रतीक “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया, रन फॉर यूनिटी में शामिल पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह एकता दौड़ जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय समरसता की नई ऊर्जा का संचार करेगी, यह आयोजन सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश है, इसमें जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों, समाजसेवियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को याद करना ही नहीं, बल्कि उनके “राष्ट्र एकीकरण के विजन” को आत्मसात करना है, लौह पुरुष पटेल ने जिस अखंड भारत का सपना देखा था, उसे आज की युवा पीढ़ी इस एकता दौड़ के माध्यम से फिर से सजीव करने जा रही है, उनके आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं।

विधायक भोगांव ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया, स्वतंत्रता के बाद उन्हीं के प्रयासों से 500 से अधिक रियासतों को एक करके उन्हें स्वतंत्र भारत में शामिल करने का कार्य हुआ। उन्होने कहा कि रन फॉर यूनिटी के आयोजन का उद्देश्य फिटनेस के मंत्र को भी देशभर में फैलाना है, सभी स्वस्थ रहेंगे तो देश अपनी पूरी ऊर्जा के साथ विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होगा।
जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि रन फॉर यूनिटी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश देता है। सरदार पटेल ने देश की अखंडता के लिए 500 से अधिक रियासतों को एक बनाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य रखा है, इसे पूरा करने के लिए हम सभी मिलकर आगे बढ़े।
इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधयक अशोक चौहान, सीमा चौहान, करन पाल सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों के अलावा अपर जिलाधिकारी श्याम लता आंनद, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक सत्येन्द्र कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह आदि उपस्थित रहे।



