डा0 किरन सौजिया सीनियर सैकेण्ड्री एजूकेशनल एकेडमी व आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इण्टर कालेज के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने चीनी वितरण की अपनी परम्परा को निभाते हुये मौजा भांती, करहल के कई गाँव के निर्धन परिवारों को चीनी का वितरण किया। 2001 से लेकर आज यानि 2025 तक हिन्दुओं के प्रमुख त्यौहारों पर प्रत्येक निर्धन परिवारों को चीनी वितरण करते रहे हैं।
आज इस वर्ष भी उन्होने अपने पैतृक गाँव लुहारी में लगभग 250 परिवारों को चीनी वितरण की, और कहा कि जब मै दूसरे लोगों को खुश देखता हूँ तो मुझे आत्म खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है, यह कार्य कर वह किसी पर अहसान नहीं कर रहे हैं और न ही इससे उनका कोई स्वार्थ जुड़ा है। समाज का नागरिक होने के नाते उन्होंने गरीबों के बच्चों व उनके परिवारीजनों के उदास चेहरे, उनकी भविष्य के प्रति चिन्ता को महसूस किया है इस भावना ने उन्हें कुछ करने को प्रेरित किया। इसी क्रम में ग्राम सभा भाँती, तखरऊ के-जागेश्वर, राजू, विद्याराम, मोहर सिंह, सत्यवीर, रक्षपाल यादव, रामाधार, रनवीर सिंह, प्रहलाद सिंह, मुलायम सिंह, कारे, ताहर सिंह, सुभाष, सुरेश, सत्यपाल, वीरेन्द्र, जागर सिंह, मनोज, हृदयराम, सत्यपाल, रविन्द्र, हाकिम सिंह, सुभाष, अंकुश, टीकाराम, हीरालाल, सुरेन्द्र, नीरज, देवगन, आनन्द, रविन्द्र, जयकिशोर, गीतम सिंह, वीरेन्द्र, राजू, किशन सिंह, संतोष, ग्रीश, सन्त कुमार, सर्वेश, गब्बर सिंह, सुखदेव। ओन्हाँ खेड़ा व बरेठा परिवार के- जयसीराम, पंकज, दीप सिंह, सोनवीर, बालिस्टर, कटोरी देवी, कप्तान, दौजीराम, मुकेश, सुरेन्द्र, सौमराज, नारायण, तोताराम, इन्साफी लाल, हरी राम, रघुनाथ, राजपाल, गोरेलाल, सनोज, मनोज, प्रदीप, रवि। खादर से – श्री खेतपाल सिंह, राकेश कुमार, कमलेश कुमार, गीतम सिंह, राजू। नगला गिरधर से – श्री अकबरदास बाबा जी, रामतेजदास जी, मल्ले, सूरज सिंह, तेजभान सिंह, लाखन सिंह, उदयराम, गोविन्द, माता, तुलसीराम। नगरिया से- रामेशचन्द्र, महेन्द्र सिंह, रामचरन, आकाश। तरा से – जगदीश कुमार, रामौतार, किशोरी लाल, रामविलन, ब्रजमोहन, महाराज सिंह, रमेश शर्मा, रामवीर, रामलडैते, सर्वेश, हरगोविन्द, रामलखन, प्रकाश, सुनील, बलवीर, जयवीर यादव, शिवराज सिंह, रविन्द्र सिंह, सतीश, वारेलाल, बलराम, राजवीर, अर्जुन सिंह, सत्यवीर, अतिवीर सिंह, अच्छे, अजय, रक्षपाल, बट्टेश्वरी, छोटी देवी, कमलेश, नेत्रपाल, वेद प्रकाश, धर्मेन्द्र, श्री कृष्ण शर्मा, बाल्मीक, सन्जू, हंसराज, रेनू, मान सिंह, रामशंकर टेलर, रामसरन शर्मा। कठेरिया परिवार से – रामदत्त, संजीव, नीतू, शिवदत्त, अवधविहारी, रमेश, जसराम, विजेन्द्र, दिवारीलाल, भूरेलाल, कितुका, बृजेश पांडे, वीरेन्द्र, छोटे, रामसिंह शाक्य, लाल सिंह, शम्भू, लल्लन, सूरजमुखी, उमेश चन्द्र।
डा0 किरन सौजिया ने बताया कि पिछले 25 वर्षो से मौजा भाँती के गरीब व असहाय परिवारों को दीपावली पर चीनी वितरित की जाती रही है। इसके अलावा गरीब परिवारों में वस्त्रों का वितरण भी किया जाता है।
अन्त में डा0 अशोक कुमार ने कहा कि आज तक कोई ऐसा पैमाना नहीं बना जिससे लोगों की अमीरी मापी जा सके। केवल गरीबों के प्रति श्रद्वा ही सिखाती है कि अपना भोजन भी मिल-बाँट कर खाना चाहिए एवं अपनी खुशियों को असहाय एवं निर्धन लोगों के साथ मिलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर कुछ गणमान्य नागरिक आदिराम यादव, जगर सिंह यादव, सेठ शिवराज सिंह जी, जादौसिंह यादव दरोगा जी, शिवराम यादव उर्फ कक्कू, संदीप यादव, जयवीर सिंह, प्रधुम्मन, प्रदीप, नीरज दुबे, रजनीश, मोहन सिंह, आदि लोगों की उपस्थिति में चीनी का वितरण किया गया।



