मैनपुरी। दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति फेस-2 में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत सत्र 2024-25 की दसवीं क्लास की जनपद टाॅपर छात्रा अपेक्षा दीक्षित ने सीबीएसई में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद की छात्राओं में डा0 किरन सौजिया स्कूल का परचम लहराया था। भारत सरकार के चल रहे मिशन शक्ति फेस-2 के अन्तर्गत बेटियों आत्म निर्भर स्वावलम्बन, के तहत आज अपेक्षा दीक्षित को पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। डा0 किरन सौजिया स्कूल की अपेक्षा दीक्षित एसएसपी मैनपुरी ने बारी-बारी से कई फरियादियों की समस्याएँ सुनीं साथ ही साथ SHO महिला कोतवाल मैनपुरी से बात कर तुरंत समस्या समाधान के आदेश दिये। थाना करहल के ग्रामीण क्षेत्र निवासी रूचि देवी ने अपने छोटे बच्चे के साथ अपना प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक अपेक्षा दीक्षित को दिया, अपेक्षा ने गम्भीरता से प्रार्थिनी की बात सुनी एवं तुरन्त बाद महिला SHO मैनपुरी को समस्या का त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया।

 

एसएसपी अपेक्षा दीक्षित की सफलता पर परिजन बेहद खुश हैं। अपेक्षा दीक्षित आईआईटी की तैयारी कर आईएएस बनने का सपना देखती हैं। अपेक्षा दीक्षित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ डा0 किरन सौजिया स्कूल के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार व गुरूजनों को दिया। नगर के पचैरी कंपाउंड निवासी अपेक्षा के पिता डा0 उपेंद्र दीक्षित कचहरी रोड पर क्लीनिक का संचालन करते हैं तथा माँ कंचन दीक्षित ग्रहणी हैं। अपेक्षा के माता-पिता उनके एक दिन के पुलिस अधीक्षक बनने पर गर्व महसूस करते हैं।

 

अपेक्षा दीक्षित के पुलिस अधीक्षक बनने पर डा0 किरन सौजिया स्कूल के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने कहा कि आज का दिन हमारे विद्यालय व समस्त शिक्षण परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का अद्भुत अवसर लेकर आया है। हमारे विद्यालय की छात्रा अपेक्षा दीक्षित को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया जाना न केवल हमारे विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धि का प्रमाण है, बल्कि यह उस समर्पण, परिश्रम और आदर्श नेतृत्व का भी प्रतीक है जो हमारे युवा पीढ़ी में उजागर हो रहा है। मैं इसके लिए छात्रा और उनके परिवारीजनों और शिक्षकों को बधाई देता हूँ। अभिभावकों का समर्थन अनुशासन और प्यार ही बच्चों की सफलता की नींव है। साथ ही मैं पुलिस अधीक्षक कार्यालय और इस आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने इस कार्यक्रम को संभव बनाया और हमारे विद्यालय की छात्रा को यह अमूल्य अनुभव दिया।

 

विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डा0 किरन सौजिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि बड़े लक्ष्यों की ओर निरंतर प्रयास करें, जिज्ञासु बनें, और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें। यही सच्ची विजय है। आज का यह सम्मान हमें प्रेरणा देता है कि शिक्षा केवल हमारे परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि नेतृत्व और सेवा का अभ्यास है। हमारे विद्यालय का लक्ष्य केवल अंक हासिल करना नहीं है, हमारा उद्देश्य है नैतिकता, सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक चेतना का विकास करना। इस उपलब्धि ने स्पष्ट कर दिया है कि जब बच्चे सही मार्गदर्शन, समर्थन और अवसर पाते हैं तो वे न सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि समाज के लिए भी रोल माॅडल बनते हैं। मैं अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ जिन्होंने लगातार प्रेरित कर, मार्गदर्शन कर और कठिन परिश्रम में साथ देकर इस मुकाम तक पहुुंचाया।

 

कार्यक्रम समापन के बाद आदर्श ैण्ैण्च्ण् मैनपुरी गणेश प्रसाद शाह ने अपनी सरकारी गाड़ी से एस्काॅर्ट गाड़ी के साथ एक दिन के लिए एसएसपी बनी छात्रा अपेक्षा दीक्षित को उसके विद्यालय डा0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी तक ससम्मान भेजा जिसकी दर्शकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

अंत में विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डा0 किरन सौजिया, विद्यालय मैनेजर विद्यांशु सौजिया सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने अपेक्षा दीक्षित व उनके परिवार को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक बनने पर हार्दिक बधाई दीं।