मैनपुरी(सुवि)दि. 13.10.2025 को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन महोदया के आदेश तत्कृम में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद में दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉक्टर श्वेता सैनी के के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए के पाठक के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत कचहरी रोड स्थित कन्हैया स्वीट्स की कार्यशाला का निरीक्षण किया गया तथा लगभग 5 किलोग्राम दूषित मिठाई कीमत 1230 रुपए नष्ट कराई गई तथा सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। राधा कृष्ण स्वीट की कार्यशाला का निरीक्षण किया गया तथा उसमें भंडार किया गया लगभग 40 किलोग्राम खराब छेना रसगुल्ला कीमत 9600 नष्ट करवाया गया। बृजवासी मिष्ठान भंडार के रसोईघर की जांच की गई तथा सुधार नोटिस जारी कर कार्यशाला को मानकों के अनुरूप बनाए जाने के निर्देश दिए गए,।

IMG 20251014 WA0002

सिटी पोस्ट ऑफिस के पास स्थित नारायण मिष्ठान भंडार के किचन की सघन जांच की गई तथा पाई गई कमियों के लिए सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है, कृष्णा स्वीट का निरीक्षण किया गया तथा पाई गई कवियों के लिए सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। विनोद मिष्ठान भंडार करहल चौराहा की निर्माण साल का निरीक्षण किया गया निर्माणशाला में अत्यधिक गंदगी पाई गई तथा लगभग 50 किलोग्राम दूषित मिठाई जो कार्यशाला में संग्रहित की गई थीं कीमत लगभग 12000 नष्ट करवाई गई कार्यशाला में गंदगी व पाई गई कमियों के लिए सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है करहल रोड स्थित राजधानी स्वीट्स की कार्यशाला का समय निरीक्षण किया गया तथा पाई गई कमियों के लिए सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। टीम के साथ में चल रही खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा मौके पर मिठाइयों की जांच की गई प्रयोगशाला की जांच में कमी पाई जाने के कारण विनोद मिष्ठान भंडार की कार्यशाला से एक कृत्रिम रूप से मूंगफली के दाने सेबनाया गया पिस्ता का तथा एक डोडा बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह व सनोज कुमार उपस्थित रहे।