मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने गांधी जयंती (02 अक्टूबर) मनाये जाने के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में सम्बधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांधी जयंती पर ’’हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’’ की टैगलाइन के अन्तर्गत अभियान, उत्सव के रूप में मनाया जाये, विकास खण्डों, क्षेत्र पंचायतों, ग्राम सभाओं में पूर्व निर्धारित परम्परागत कार्यक्रमों यथा-प्रार्थना सभा आदि के पश्चात ’’हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’’ की टैगलाईन वाले पोस्टर, बैनर एवं झंडे के साथ प्रभात फेरी का आयोजन हो, प्रभात फेरी समाप्ति एस.सी., एस.टी. बाहुल्य क्षेत्र, अमृत सरोवर स्थलों पर महात्मा गांधी जी एवं बाबा साहेब डा. बी.आर. आंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया जाये, ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाये। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दौड़, ध्वजारोहण, मलिन बस्तियों, शहर के प्रमुख मार्गों में विशेष सफाई अभियान, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, भजन संध्या, खेल-कूद प्रतियोगिताएं, रक्तदान, जिला कारागार में निरूद्ध कैदियों को फल वितरण का भी आयोजन किया जायेगा।

श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रमों के सफल आयोजनों में जिला पंचायतराज अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, प्रधानाचार्य पॉलीटेक्निक की महत्वपूर्ण भूमिका है, सभी सम्बन्धित अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को भव्यता, उत्सव के साथ सम्पन्न करायें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों, ग्राम सभाओं में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल की उपस्थिति अनिवार्य होगी, उनके द्वारा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जायें, समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों में प्रार्थना सभा आदि के उपरान्त संविधान के उपबन्धों, संविधान के निर्माण की प्रक्रिया, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, राज्य के नीति निर्देशक तत्वों एवं संविधान में किए गए नवीन संशोधनों आदि के सम्बन्ध में प्रतियोगितायें आयोजित की जायें, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा संवैधानिक मुद्दे जिसमें विशेष रूप से सामाजिक सशक्तीकरण, महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता से सम्बन्धित चुनौतियों का सामना संविधान के माध्यम से किए जाने हेतु एवं संविधान में समय-समय पर किए गए वृहद एवं नवीन संशोधनों के आलोक में वाद-विवाद, सेमिनार एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये, संविधान के अंगीकरण के 75 वर्ष पूर्ण होने के तथ्य पर बल दिया जाये।

उन्होनेे बैठक में विचार-विमर्श के उपरांत गांधी जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में बताया कि प्रातः 06 बजे से जिला क्रीडा अधिकारी के संयोजकत्व में स्टेडियम ब्रह्मदेव मन्दिर तक 05 किमी. तक स्वच्छता, पर्यावरण दौड. का आयोजन होगा, प्रातः 07 बजे से जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर के संयोजकत्व में नगर पालिका परिषद से प्रभातफेरी का आयोजन किया जायेगा, यह प्रभातफेरी नगर के मुख्य मार्गाें से होती हुई नगर पालिका पर ही समाप्त होगी, जहां गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं रामधुन गायी जायेगी, प्रातः 08.50 बजे समस्त सरकारी, अर्द्ध सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं विभिन्न संस्थाओं के भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा, प्रातः 09 बजे महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण, उनके जीवन के कार्याे व राष्ट्रीय भावनात्मक एकता तथा निर्बल वर्ग के उत्थान व गांधी जी की विचार-धारा पर प्रकाश डाला जायेगा, सभी शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठियां आयोजित होगीं।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रातः 10 बजे समस्त नगर निकायों के मुख्य मार्गों, वार्डों, ग्रामीण क्षेत्रों की मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा, प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साधीक्षक के संयोजकत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा साथ ही मरीजों को फल वितरण किये जायेगें, प्रातः 10.30 बजे से छात्रों के माध्य वाद-विवाद, निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन समस्त शिक्षण संस्थानों में होगा वहीं छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किये जायेंगे, प्रातः 11 बजे जिला कारागार में कैदियो को फल, मिष्ठान वितरण किया जायेगा, गांधी जी के प्रिय भजन, विचार गोष्ठी, बंदियों के मध्य निबन्ध, चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी, प्रातः 11 बजे ही जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी व अनिल अग्रवाल के संयोजकत्व में खेल-कूद प्रतियोगिता पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जो छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण हेतु आये हैं, उनके साथ-साथ अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, दोपहर 12 बजे राजकीय पालीटेक्निक में महाप्रबन्ध उद्योग, प्रधानाचार्य पालीटेक्निक के संयोजकत्व में व्यवसायिक प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित होगा, सायं 05.30 बजे अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका के संयोजकत्व में नगर पालिका परिषद स्थित शहीद पार्क में गांधी जी के जीवन पर विचार गोष्ठी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, भजन संध्या, बापू जी के प्रिय भजन का आयोजन होगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, डिप्टी कलेक्टर धु्रव शुक्ला, उप जिलाधिकारी सदर, करहल, कुरावली अभिषेक कुमार, सुनिष्ठा सिंह, नीरज कुमार द्विवेदी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार शुक्ला के अलावा सम्बन्धित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।

—————————————————