मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जन-सुनवाई प्रणाली पोर्टल पर होने वाले असंतुष्ट फीडबैक एवं लम्बित सन्दर्भों की विभागवार समीक्षा के दौरान असंतोष व्यक्त करते हुये कहा कि बार-बार निर्देशों के बाद भी असंतुष्ट फीडबैक में कमी नहीं आ रही है, असंतुष्ट फीडबैक के कारण जन-सुनवाई पोर्टल पर रैंक में गिरावट आ रही है। उन्होने समीक्षा के दौरान कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण के लिए सजग रहें, शिकायतकर्ता से वार्ता के उपरांत ही उसके संतुष्ट होने पर निस्तारण आंख्या अपलोड की जाए, किसी भी शिकायत में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त न हो। उन्होने कहा कि शासन स्तर से प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक में कमी आई है लेकिन कुछ विभागों में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुये हैं, सम्बन्धित अधिकारी प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक को तत्काल निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि मौके पर जाने से पूर्व शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता करें ताकि वह मौके पर मौजूद रहे और उसकी उपस्थिति में समस्या का निदान किया जा सके, शिकायत के निस्तारण के उपरांत मौके पर उपस्थित 02 गवाहों के साथ शिकायतकर्ता के भी हस्ताक्षर कराये जाएं यदि आवेदक असंतुष्ट हो तो शिकायत पर असंतुष्ट होने का कारण इंगित किया जाए।

श्री सिंह ने आई.जी.आर.एस., हेल्पलाइन सन्दर्भों की समीक्षा करने पर पाया कि दि. 25 अगस्त से 24 सितम्बर के मध्य स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित आई.जी.आर.एस. में मुख्य चिकित्साधिकारी से सम्बन्धित 50 सन्दर्भों में से 13 पर एवं हेल्पलाइन के 84 सन्दर्भों में से 26 सन्दर्भ पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है, आई.जी.आर.एस. में सर्वाधिक 36 सन्दर्भों में से 09 पर एवं हेल्पलाइन सन्दर्भ में मुख्य चिकित्साधीक्षक से सम्बन्धित 09 में से 05, प्र. चिकित्साधिकारी करहल से सम्बन्धित 10 में से 06, प्र. चिकित्साधिकारी घिरोर से सम्बन्धित 10 में से 03, प्र. चिकित्साधिकारी बेवर से सम्बन्धित 09 में से 03 सन्दर्भों पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है, राजस्व विभाग में आई.जी.आर.एस. से सम्बन्धित 82 सन्दर्भों में से 43 पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है, सर्वाधिक उप जिलाधिकारी कुरावली से सम्बन्धित 20 में से 15, उप जिलाधिकारी घिरोर से सम्बन्धित 14 में से 14, उप जिलाधिकारी करहल से सम्बन्धित 11 में से 08 संन्दर्भो का असन्तुष्ट फीडबैक मिला है।

जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कमोवेश यही स्थिति विद्युत, लोक निर्माण सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं की है, अधिशाषी अभियंता विद्युत, लोक निर्माण, सिंचाई, जल निगम, आर.ई.एस. से आई.जी.आर.एस. से सम्बन्धित 305 सन्दर्भों में से 124 एवं हेल्पलाइन से सम्बन्धित 392 सन्दर्भों में से 73 सन्दर्भों पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुये हैं, सार्वाधिक अधिशाषी अभियंता विद्युत से सम्बन्धित 229 में से 93, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण से सम्बन्धित 29 में से 13, अधिशाषी अभियंता सिंचाई से सम्बन्धित 19 में से 11, हेल्पलाइन में अधिशाषी अभियंता जल निगम से सम्बन्धित 285 में से 37, अधिशाषी अभियंता सिंचाई से सम्बन्धित 78 में से 29, चकबन्दी विभाग में आई.जी.आर.एस. से सम्बन्धित 25 सन्दर्भों में से 17, हेल्पलाईन से सम्बन्धित 11 में से 08 सन्दर्भो पर असंतुष्ट फीडबैक मिला है, सार्वाधिक उप संचालक चकबंदी से सम्बन्धित 07 में से 05, चकबंदी अधिकारी मैनपुरी से सम्बन्धित 07 में से 04, चकबंदी अधिकारी भोगांव से सम्बन्धित 04 में से 04, चकबंदी अधिकारी घिरोर से सम्बन्धित 02 में से 02, हेल्पलाइन में उप संचालक चकबंदी से सम्बन्धित 05 में से 03, चकबंदी अधिकारी करहल से सम्बन्धित 03 में से 03, पंचायती राज विभाग में आई.जी.आर.एस. से सम्बन्धित 29 में से 06 एवं आई.जी.आर.एस. में 175 में से 37, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन में हेल्पलाइन से सम्बन्धित 02 में से 02, अधिशाषी अभियंता विद्युत से सम्बन्धित 230 में से 93, बेसिक शिक्षा विभाग में आई.जी.आर.एस. से सम्बन्धित 33 में से 20, हेल्पलाइन से सम्बन्धित 35 में से 12 सन्दर्भों पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है।

अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनन्द ने विभागवार लंबित सन्दर्भों की समीक्षा करते हुये कहा कि अधिशाषी अभियंता यांत्रिकी, सिंचाई, विद्युत, उप जिलाधिकारी किशनी, कुरावली, भोगांव, मैनपुरी, खंड विकास अधिकारी, करहल, जागीर, बेवर, मैनपुरी, उपायुक्त एनआरएलएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, तहसीलदार किशनी, घिरोर, कुरावली, मैनपुरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त उद्योग के यहां कुछ सन्दर्भ लंबित हैं, जो दि. 30 सितम्बर को डिफॉल्टर हो जायेंगे, सम्बन्धित अधिकारी 30 सितम्बर से पूर्व लंबित सन्दर्भों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर ध्यान दें, अधीनस्थों की रिपोर्ट पर निर्भर न रहें बल्कि स्वयं प्रत्येक शिकायत के निस्तारण को देखें यथासंभव शिकायतकर्ता से वार्ता करने के उपरांत ही निस्तारण आख्या अपलोड करें ताकि शासन स्तर से असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त न हो और जनपद की रैकिंग में सुधार हो सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञानेश्वर प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, कुरावली, किशनी, अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, सुनिष्ठा सिंह, नीरज कुमार द्विवेदी, गोपाल शर्मा, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, आई.जी.आर.एस. प्रभारी अनुज कुमार, सौम्य वर्धन आदि उपस्थित रहे।