सीबीएसई इण्टरनेशनल वाॅलीबाॅल चैम्पियनशिप 2025

21 सितम्बर 2025 सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित इण्टरनेशनल वाॅलीबाॅल चैम्पियनशिप-2025 में दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में जे0के0 यादव सीबीएसई डायरेक्टर (सीटेट यूनिट), विशिष्ट अतिथियों में राहुल मिठास (पुलिस अधीक्षक ग्रामीण), प्रदीप यादव मुख्य इंजी0 ओएनजीसी, ए0एल0 सरोज (एडीजे प्रथम), राकेश पटेल, श्री रामसिंह सौजिया, मुख्त्यार सिंह संस्थापक, दिलीप पाण्डेय सीबीएसई पर्यवेक्षक, एस0एन0 राय सीबीएसई पर्यवेक्षक, क्रीड़ा प्रांगण में उपस्थित होकर मुख्य अतिथि ने सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया राष्ट्रगान भी हुआ।

IMG 20250921 WA00181

तदोपरान्त विद्या की देवी माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण कर पूजा वन्दन किया गया इस प्रक्रिया में मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि, विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, आॅर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी विद्यांशु सौजिया, टेक्निकल एडवाइजर तेजस्वी सौजिया भी सहयोगी रहे।

IMG 20250921 WA0017

तत्पश्चात् विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि जे0के0 यादव का पगड़ी पहनाकर शाॅल और डिस्टाॅल देकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथियों में राहुल मिठास पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रदीप यादव, ए0एल0 सरोज, राकेश पटेल, विद्यालय के संस्थापकों में श्री रामसिंह व श्री मुख्त्यार सिंह को भी इसी तरह सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय रीतिरिवाजों व पारम्परिक ढंग को दर्शाता है। इसके उपरान्त सभी अधिकारी वर्ग फील्ड में खिलाड़ियों से भी मिले मुख्य अतिथि जे0के0 यादव जी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर व परिचय लेकर आज के मैच का उद्घाटन किया। इसके बाद मंच पर सभी अधिकारी आ गए उस समय फील्ड पर सऊदी अरब और असम के खिलाड़ियों के बीच मैच चल रहा था। अपने विद्यालय की जूनियर विभाग की बालिकाओं ने श्रीराम स्तुति ध्वनि और अभिनय के साथ प्रस्तुत की। इसके उपरान्त प्राइमरी के छोटे बच्चों ने मैच के आधार पर एक आकर्षक प्रस्तुति दी जिसकी सभी ने सराहना की।

IMG 20250921 WA0016 1

इसके उपरान्त दिलीप पाण्डेय जी ने सभी विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया कि मैं 3 दिन से देख रहा हूँ जो सुविधाएँ खिलाड़ियों को दी जा रही हैं ये धन्य हैं भगवान ऐसी कृपा करें जो ये कार्यक्रम बार-बार कराते रहें।

मुख्य अतिथि जे0के0 यादव ने कहा कि मैं बहुत गर्व से भरा हूँ कि मैनपुरी जैसे शहर में ऐसे प्रोग्राम कराना कठिन है। डाॅ0 किरन सौजिया स्कूल में इस अवसर पर खिलाड़ियों के रहने औश्र खाने-पीने की व्यवस्था दी जा रही है राष्ट्रीय स्तर पर भी नहीं हो सकती। इस प्रतियोगिता से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ये खिलाड़ी वे हैं जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीत कर आए हैं यह प्रतियोगिता जनपद से मंण्डल और मण्डल से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होकर आते हैं। उन्होंने बताया कि खेल जीवन का हिस्सा हैं। खेल के लिए भी बच्चों को समय निकालना चाहिए इसके लिए टाइम मैनेजमेंट करना चाहिए तभी हम खेल को समय दे पाएंगे, अच्छा प्रदर्शन नियमित खेलने से होता है। उन्होंने बताया कि वाॅलीबाॅल ग्रामीण स्तर पर भी खेला जा सकता है। इसके लिए ज्यादा उपकरणों की आवश्यकता नहीं होती इसे कहीं पर भी नेट और बाॅल लेकर खेला जा सकता है। जो यह प्रतियोगिता चल रही है उसमें कोई जीतेगा, कोई हारेगा, हारने वालों को कभी भी निराश नहीं होना चाहिए बल्कि उनको सीखने का मौका मिलेगा। अपनी कमी जानने का भी मौका मिलेगा। अबकी बार जरूर जीतोगे। उन्होंने यह कार्यक्रम कराने के लिए चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार और वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया व निर्णायकों और अध्यापकों को भी धन्यवाद दिया।

विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने कहा कि मैं आज बेहद खुश हूँ सीबीएसई से आए पर्यवेक्षक द्वारा जो एनर्जी मुझे प्राप्त हुई उत्साहवर्धन से ताकत आती है वह अन्य कहीं से नहीं। पाण्डेय सर ने बताया जो अद्भुत प्रोग्राम हो रहा है उसकी प्रशंसा खिलाड़ी अपने घरों पर भी करते हैं खाने की या (सोने की) बैड की जो व्यवस्था है वह बोर्ड को पता चलेगी तो सीबीएसई जो कार्य हमें देगा बखूबी उसका निर्वहन करेंगे।

ए0एल0 सरोज एडीजे ने सीबीएसई बोर्ड के डायरेक्टर से कहा कि आप मैनपुरी का निरीक्षण करें तो इतने पिछड़े शहर में इतनी सुन्दर व्यवस्था चेयरमैन सर ने की है वे छोटी-छोटी व्यवस्था को इतने सुचारू रूप से चला रहे हैं। मैं आशा करता हूँ कि ऐसी ही व्यवस्था आप सभी बच्चों को देते रहें आने वाले समय में आप विजयी होंगे। आपका स्कूल प्रबन्धन अच्छा है 1000 से अधिक खिलाड़ियों को व्यवस्था देना। बोर्ड को पता चलेगा तो और भी प्रतियोगिताओं को कराने का अवसर प्रदान करेगा।

प्रदीप यादव ने अपने अभिभाषण में कहा कि यह कार्यक्रम मील के पत्थर की तरह साबित होगा। यहाँ से बच्चों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। अन्त में विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया ने कहा जैसा कि हमारे सीनियर अधिकारियों ने बताया है, प्रशंसा की है इससे विद्यालय को प्लेटफार्म मिलता है। मैंने देखा बच्चों के अन्दर जुनून है। बहुत-बहुत धन्यवाद आप लोगों ने हमें मोटीवेट किया।

इस चैम्पियनशिप में यह लीग कम नाॅकआउट मैच चल रहें है जिसमें अभी लीग के मैच चल रहे हैं इस लीग मैच में अलग-अलग पूल बनाये गये हैं। जिसमें अभी तक के मैचों में-

अन्डर 14 में सीएमकेपी यूपी स्कूल बनाम आरपीएस इण्टरनेशनल स्कूल में आरपीएस इण्टरनेशनल स्कूल विजयी रहा। एमएच पब्लिक स्कूल बनाम बीजीएचएस कडूर में एमएच पब्लिक स्कूल विजयी रहा। सतधाम विद्या मन्दिर बनाम देवस्थली विद्यापीठ में सतधाम विद्या मन्दिर विजयी रहा। वाइज इण्डियन एकेडमी न्।म् बनाम ।ैैप्ैप् विद्या निकेतन में वाइज इण्डियन एकेडमी न्।म् विजयी रहा। शाह सतनाम जी बाॅयस स्कूल बनाम भारती पब्लिक स्कूल में शाह सतनाम जी बाॅयस स्कूल विजयी रहा। वेलाम्मल विद्यालयम बनाम गुरू अमरदास पब्लिक स्कूल में वेलाम्मल विद्यालयम विजयी रहा।

अन्डर-17 में दयानन्द स्कूल बनाम डाॅ0 एएल इशरत मेमोरियल स्कूल में दयानन्द स्कूल विजयी रहा। सेण्ट जेवियर्स सी0से0 स्कूल बनाम डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0एजू0एकेडमी में सेण्ट जेवियर्स सी0से0 स्कूल विजयी रहा।

अन्डर-19 में जवाहर विद्या मन्दिर बनाम श्री वशिष्ठ विद्या मन्दिर में श्री वशिष्ठ विद्या मन्दिर विजयी रहा। अंसार इंग्लिश स्कूल बनाम आर्यभट्ट इण्टरनेशनल स्कूल में आर्यभट्ट इण्टरनेशनल स्कूल विजयी रहा। इण्टरनेशनल इण्डियन स्कूल, जेधा बनाम साउथ पाॅइन्ट स्कूल असम में साउथ पाॅइन्ट स्कूल असम विजयी रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य जोस जोसेफ, उप प्रधानाचार्या एम हरिनी पाॅल, विद्यांशू सौजिया, तेजस्वी सौजिया, अध्यापिका श्रेया द्विवेदी एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार, अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, हिमांशू सिंह, करिश्मा पाण्डेय सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।