आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज, मैनपुरी (उ0प्र0) के खेल परिसर में वाॅलीबाॅल चयन प्रतियोगिता बालक/बालिका वर्ग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्रिश्चियन इण्टर काॅलेज, मैनपुरी, मलिखान सिंह इण्टर काॅलेज, कुरावली, मैनपुरी, एकरसानंद इण्टर काॅलेज, मैनपुरी, डी0ए0वी0 इण्टर काॅलेज, मैनपुरी, रामकृृष्ण विद्या आश्रम इण्टर काॅलेज, कुरावली, मैनपुरी, महारानी लक्ष्मीबाई इण्टर काॅलेज, करहल रोड, मैनपुरी, सतानन्द इण्टर काॅलेज, रठेरा, स्लेटी सिंह इण्टर काॅलेज, भोगाँव, मैनपुरी एवं आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज, मैनपुरी के बालकों ने प्रतिभाग किया जबकि बालिका वर्ग में संयोजक विद्यालय आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज, मैनपुरी, गंगा सहाय बालिका इण्टर काॅलेज, मैनपुरी, कुँ0आर0सी0 कन्या इण्टर काॅलेज, मैनपुरी की छात्राओं के अलावा मैनपुरी के बेसिक शिक्षा के अलग-अलग विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन डाॅ0 किरन सौजिया के विद्यालय मैनेजर विद्यांशु सौजिया द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया।
इस अवसर पर डाॅ0 किरन सौजिया (प्रधानाचार्या आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज, मैनपुरी), श्री कन्हैयालाल(प्रभारी) सनातन धर्म इण्टर काॅलेज, हसनपुर, श्री रविलाल (क्रिश्चियन इण्टर काॅलेज, मैनपुरी), श्री विनोद कुमार (एकरसानंद इण्टर काॅलेज), श्रीमती रिया सिंह (गंगा सहाय बालिका इण्टर काॅलेज, मैनपुरी) इशांत पाण्डेय (रामकृष्ण विद्या आश्रम इण्टर काॅलेज, कुरावली) असलम खान, स्लेटी सिंह इण्टर काॅलेज,(थानपुर), अनुज कुमार, मुकेश कुमार, योगेश कुमार यादव (आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज, मैनपुरी) उपस्थित रहे।
मंडल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के आधार पर बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का चयन कर लिया गया है।



