राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर कुंवर आर सी महिला डिग्री कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ l जिसमें कॉलेज की जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. सुशील त्यागी ने संदेश दिया कि व्यायाम करना हर व्यक्ति के लिए बहुत आवश्यक है जिससे स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है l कॉलेज में मेजर ध्यानचंद के जयंती के अवसर पर विभिन्न विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ , जिसमें हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की फोटो पर माल्यार्पण किया गया l इस अवसर इस अवसर पर डॉ.कीर्ति जैन ,डॉ मधु गुप्ता ,सुश्री सविता, श्रीमती रेखा, श्रीमती संजना श्रीवास्तव, डॉ रुपा, डॉ गीता, डॉ अनामिका डॉ अंकिता , डॉ प्रियंका , श्रीमती पूजा आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही lइस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया , जिसमें बी ए फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा कुमारी ललिता ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय बताया एवं एक प्रेरणादायक कविता सुनाई l कुमारी सृष्टि ने मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेने के लिए उनसे जीवन से संबंधित बहुत सारे प्रसंग प्रस्तुत किए l महाविद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं कुमारी भावना ने रिदमिक योगा का प्रदर्शन किया lअनुष्का भावना ,काजल ,प्रगति ,सानिया , आदि छात्राओं ने सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया lमहाविद्यालय में दिनभर खेल से संबंधित कार्यक्रम चलते रहे और छात्राओं ने उसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया l



