मैनपुरी(सुवि)राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने थाना बेवर के ग्राम अहिमलपुर पहुंच करन कश्यप की छोटी बहन की हत्या होने पर उनके आवास पर जाकर परिजनों से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाते हुये कहा कि परिवार की सुरक्षा के साथ जल्द से जल्द न्याय मिलेगा, उन्होने कहा कि एस.आई.टी. गठित कर निष्पक्ष जांच होगी। उन्होने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा के साथ गांव के वातावरण सुधार की दिशा में तेजी से कार्य करें, पीड़ित परिवार के मन में भय है, कुछ लोग परिजनों को धमका रहे हैं, बहिष्कार की बात कह रहे हैं, ऐसे लोगों के विरूद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर प्रभावी कार्यवाही करंे, परिजनों की सुरक्षा की जाये ताकि वह अपने आपको सुरक्षित महसूस करंे, विसरे की जांच रिपोर्ट तत्काल आगरा से मंगाई जाये जिससे पुष्टि हो सके, प्रकरण की जांच में किसी भी स्तर पर विलम्ब न हो, निष्पक्ष जांच कर जो भी दोषी हों उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले, सुनिश्चित किया जाये।
इस दौरान विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री के अलावा जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, उप जिलाधिकारी किशनी गोपाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी भोगांव, प्रभारी निरीक्षक बेवर आदि उपस्थित रहे।



