डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में गत बुधवार को 91 वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। विगत वर्षों की तरह इस बार भी उक्त समारोह में कुँ. आर. सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में बी ए संगीत विभाग की छात्रा गौरी दिवाकर तथा एम . ए. की छात्रा आशा किरण ने संगीत गायन विषय में विश्वविद्यालयी परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इस अवसर पर सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार गर्वित एवं प्रफुल्लित है। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव कुँ. बलवीर सिंह चौहान जी ने छात्राओं को बधाई दी और प्रोत्साहन देते हुए कहा कि आप सभी इस तरह ही उत्तरोत्तर अपने जीवन में प्रगति करती रहें। उन्होंने संगीत विभाग की शिक्षिका, प्राचार्या एवं विभागाध्यक्ष डॉ शेफाली यादव तथा शिक्षिका रंगोली यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप भी बधाई की पात्र हैं। आपकी निष्ठा और नियमित प्रयास का ही परिणाम है कि महाविद्यालय प्रगति के पथ पर निरंतर गतिमान है। मैनेजिंग ट्रस्टी श्री जितेंद्र सिंह कुशवाहा जी ने कहा पदक विजेता सभी छात्राओं को मेधा का सम्मान वह भविष्य में इसी तरह के कीर्तिमान स्थापित करती रहें। इस मौके पर डॉ. संजय अग्रवाल, अजीत कुशवाहा ने भी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की स्वस्ति कामनाएं दीं और कहा कि हमें आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने छात्राओं की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि महिला शिक्षा और विशेषकर कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करना समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमें गर्व है कि हमारी छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर पदक जीतकर संस्था की प्रतिष्ठा को और ऊँचाई प्रदान की है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी छात्राओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यह महाविद्यालय ही नहीं, पूरे जनपद के लिए गर्व का क्षण है। संगीत विभाग की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर पूरे महाविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।



