मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि बैंकर्स शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में प्रेषित पत्रावलियों पर ऋण वितरण में लापरवाही न बरतें, लाभार्थीपरक, जन-कल्याणकारी योजनाओं में ऋण वितरण में लापरवाही बरतने वाले बैंकर्स केे विरूद्ध उच्चाधिकारियों को कार्यवाही हेतु पत्राचार किया जायेगा, जिन बैंकर्स द्वारा विभिन्न योजनाओं में प्रेषित पत्रावलियों को अकारण निरस्त किया है उनके विरुद्ध भी दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने लक्ष्यों की पूर्ति करें, प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में प्राथमिकता पर ऋण उपलब्ध करायें, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत भेजी गई पत्रावलियों पर सी.सी.एल. का लाभ मिले ताकि समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत, स्वावलंबी बन सकें, बैंकर्स जनहित में कार्य करें, शासन की जन-कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं में प्राथमिकता पर ऋण उपलब्ध कराएं, ऋण-वितरण में बैंकर्स विलंब न करें, स्वीकृत पत्रावलियों पर तत्काल ऋण उपलब्ध कराया जाए।
श्री ंिसंह ने कहा कि बैंकर्स द्वारा ऋण जमानुपात सुधारने की दिशा में कार्य किया गया है, जनपद का सी.डी. रेशियो 72.74 प्रतिशत है, जो बेहतर है लेकिन कैनरा, सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया, पंजाब नेशनल बैंक के ऋण जमानुपात में कमी आई है। उन्होने किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा करने पर पाया कि व्यवसायिक बैंक द्वारा नवीनीकरण लक्ष्य 61320 के सापेक्ष 14540, नये के.सी.सी. के लक्ष्य 26039 केे सापेक्ष 6868 एवं सहकारी बैंक द्वारा नवीनीकरण लक्ष्य 5655 के सापेक्ष 6043, नये के.सी.सी. के लक्ष्य 3108 केे सापेक्ष 60 किसान क्रेडिट कार्ड बनाये गये हैं जिस पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण आबादी के सापेक्ष किसान क्रेडिट कार्ड धारकों की संख्या कम हैं, अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को क्रेडिट कार्ड बनवाये जायें।
जिलाधिकारी ने फसली, कृषि टर्म, एम.एस.एम.ई, ओपीएस, प्राथमिकता क्षेत्र के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष इण्डियन बैंक द्वारा 2.95 प्रतिशत, बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा 5.41 प्रतिशत की लक्ष्य की पूर्ति पाये जाने पर निर्देशित किया कि वार्षिक ऋण योजनान्तर्गत किसी भी बैंक के लक्ष्यों की पूर्ति निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 25 प्रतिशत से कम न हो। फसली ऋण 2025-26 के अन्तर्गत व्यावसायिक बैंक द्वारा लक्ष्य 75897.92 के सापेक्ष 37278.61, सहकारी बैंक द्वारा 4800 लक्ष्य के सापेक्ष 3714.20 की पूर्ति की गयी है। उन्होने प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि की बिन्दुवार, गहन समीक्षा की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय कुमार मल्ल, आर.बी.आई. से श्रवण कुमार राम, नवार्ड से नितेश यादव, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन जिला अग्रणी प्रबंधक रामचंद्र साहा ने किया।



