समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामजीलाल सुमन ने एएमयू पहुंच कर विगत कई दिनों से धरना कर रहे छात्रों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। आंदोलित छात्रों ने राज्यसभा सांसद श्री रामजीलाल सुमन को अपनी समस्याओं को विस्तार से अवगत कराया।
श्री रामजी लाल सुमन ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही छात्रों की समस्याओं को हल नहीं किया गया तो हम छात्रों का समर्थन करेंगे। उन्हांेने प्रेस से बात करते हुए कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन बच्चों की मागों को शीघ्र मान करके उनका हल करें। उन्होंने सीओ सिविल लाइंस से बात कर इस मसले को हल करने के लिए कहा कि हम यूनिवर्सिटी प्रशासन के बात करके हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
श्री रामजीलाल सुमन ने बताया कि छात्रों की फीसवृद्धि में बढ़ोतरी हर स्तर पर वापस हो। जिन लड़कों की 75 प्रतिशत अटेंडेंस से कम है, उन्हें इम्तिहान में बैठने की अनुमति दी जाए। धरना प्रदर्शन के दौरान जिन लड़कों पर एक्शन हुआ है उसे वापस लिया जाए और जिन छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया, प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए या माफ़ी मांगे। छात्र संघ चुनाव लिंगडोह कमेटी के मुताबिक सितंबर के पहले हफ्ते में होना चाहिए।
श्री रामजीलाल सुमन के साथ जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, पूर्व विधायक वीरेश यादव, पूर्व कोल प्रत्याशी अज्जू इस्हाक़, पूर्व अध्यक्ष गिरीश यादव, ज़िला उपाध्यक्ष सलीस अहमद खान उर्फ़ शान मियां, ज़िला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी हाथरस एड. बृजमोहन राही, प्रदेश सचिव एवं पूर्व दर्जाप्राप्त मंत्री सुरेंद्र सिंह नायक, एडवोकेट लल्लन बाबू साहब, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय महासचिव पूजा गौतम, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित कांत, श्री मुलायम सिंह यूथ बिर्गेड के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अजय चौधरी, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विजय सैनी, वरिष्ठ नेता चेतन स्वरूप राजोरिया, ज़िला उपाध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि, पूर्व प्रत्याशी अतरौली साकिब अनवार साहब, समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश धनगर, वरिष्ठ नेतागण सर्वश्री वीरेंद्र सिंह जाटव, वीरपाल सिंह, शाहिद कुरैशी, धर्मेंद्र यादव, सलीम खान, विपिन यादव, गंभीर सिंह, हरवीर तोमर, युवा नेता शाहवाज़ खान उर्फ़ सेवी, समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव इंज़माम उल हक़, वरिष्ठ नेता महेश सागर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज यादव, अतरौली सभासद सोहेल राईन, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज जाटव, मौला अली, मोहम्मद खालिद खान, रूप सिंह आदि नेताओं के साथ-साथ अन्य तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



