डा0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में ‘‘हर घर तिरंगा अभियान 2025’’ के तहत जन जागरूकता में स्कूल के छात्रों द्वारा रैली निकाली गई। ‘हर घर तिरंगा’ रैली का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस यात्रा में जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा स्कूल के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने अगुवाई करते हुए स्कूल से शीतला माता मन्दिर से होते हुए नुमाइश पाण्डाल तक की तिरंगा यात्रा की। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लहराते हुए तथा एनसीसी बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ रहे थे। स्कूल परिसर से ही बच्चों के चेहरे पर उत्साह साफ झलक रहा था।

स्कूल के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने इस रैली का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करें ताकि राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और एकता की भावना को और मजबूती मिले, और इसके साथ उन्होंने समझाया कि हर घर तिरंगा अभियान देश के हर नागरिक को राष्ट्र के साथ जुड़ने और गर्व महसूस करने का अवसर देता है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा हमारी स्वतंत्रता और एकता का भव्य उत्सव है जो देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत है।

इस अवसर पर विद्यालय के वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य जोस जोसेफ, विद्यालय उपप्रबन्धक विद्यांशु सौजिया, अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।