मैनपुरी(सुवि)उ.प्र. सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विगत दिवस थाना बेवर क्षेत्र में हुयी सड़क दुर्घटना में मृतकों को श्रृद्धा-सुमन, शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया, पर्यटन मंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शोक-संवेदना व्यक्त की, किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर कैथोली पहंुच परिजनों को सांत्वना देते हुये कहा कि दुःख की घड़ी में प्रदेश सरकार, प्रशासनिक अमला हर संभव सहायता के लिए उपलब्ध है।

गत दिवस थाना बेवर क्षेत्र में थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम हीरापुर के एक ही परिवार के 05 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, एक बच्ची घायल है, पूरा परिवार स्विफ्ट डिजायर कार से आगरा से छिबरामऊ जा रहा था, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलटते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची, हादसे में दीपक, उनकी पत्नी पूजा, बेटियां आशी, आर्या और बहन सुजाता की मौत हो गई, दीपक की बेटी आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गयी, जो हॉस्पिटल में भर्ती है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, प्रदीप चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि किशनी विशाल बाल्मिकी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल राठौर, सुमित चौहान, पियूष चन्देल, उप जिलाधिकारी किशनी गोपाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, प्र. निरीक्षक किशनी ललित भाटी सहित अन्य जन प्रतिनिधि, शोकाकुल परिवार के सदस्य, ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।