समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आज सन् 1857 की क्रांति की नायिका वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि ऊदा देवी ने 36 अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतारकर पहले स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ताओं को डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को नष्ट करने पर तुली है। भारतीय संविधान को खतरा है। स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों की सुरक्षा, नागरिक आजादी, सामाजिक एकता और भाईचारा बनाए रखना आवश्यक है। समाजवादी पार्टी पीडीए के माध्यम से भाजपा की साजिशों को शिकस्त देने के लिए कृत संकल्प है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सामाजिक आर्थिक गैरबराबरी को समाप्त करना नहीं चाहती है। समाज को बांटने और उसमें नफरत का जहर घोलने में लगी है। राष्ट्र को कट्टरपन की ओर ले जाना उसका एजेंडा है। समाजवादी पार्टी सामाजिक सौहार्द और समानता की पक्षधर है। भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने और जातियों के बीच विद्वेष फैलाने में लगी है। भाजपा से सावधान रहना है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। वह बाबा साहब के दिये आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। निजीकरण और आउटसोर्स भर्ती पर इसी के लिए जोर देती है। समाजवाद और पंथनिरपेक्षता संविधान की आत्मा है। समाजवादी पार्टी ने जो विकास कार्य किये थे उसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास के संरक्षण के लिए बना है। भाजपा सरकार ने उसे खंडहर बना दिया है। इस शानदार बिल्डिंग को भाजपा बेचना चाहती है तो समाजवादी पार्टी उसे खरीदने को तैयार है।
इस अवसर पर सर्वश्री आरके चौधरी सांसद, राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, पं0 हरिप्रसाद मिश्र राजपुरोहित सहित तूफानी सरोज, डॉ. रागिनी सोनकर, पूजा सरोज, मुकुल यादव, रामवीर सिंह सभी विधायकगण, अंबरीश पुष्कर पूर्व विधायक, सीएल वर्मा, विजय बहादुर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मिठाई लाल भारती, राजबाला रावत, शांति सिंह, ज्योत्सना सिंह, डॉ. राजवर्धन जाटव, पासी जयवीर सिंह, मनोज पासवान, पल्लवी नंदेश्वर यादव, अर्चना रावत, दर्ष जायसवाल, जगन्नाथ कुशवाहा, रामकुमार कठेरिया, रामसमुझ रावत, उमाशंकर वर्मा, दिनेश यादव, लतीफ फारूकी आदि उपस्थित रहे। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता समाजवादी पार्टी



