समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा मैनपुरी से सांसद श्रीमती डिम्पल यादव, राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री और अर्जुन यादव ने आज अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला के त्रिवेणी नगर, लखनऊ स्थित आवास पर जाकर उनके परिवार से भेंट की।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम सबको ग्रुप कैप्टन शुभांशु पर गर्व है। उनसे लाखों नौजवान प्रेरणा लेंगे। समाजवादी सरकार में उनके योगदान और अनुसंधान से युवाओं की नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए गोमती रिवरफ्रंट पर प्रेरणा स्थल और म्यूजियम की स्थापना की जाएगी। उन्होंने श्री शुभांशु के परिवारीजनों को भी बधाई दी और शुभांशु यात्रा की सफलता की कामना की।
इस अवसर पर श्री शुभांशु शुक्ल के परिवार में उनके पिताजी श्री शंभु दयाल शुक्ल, माताजी श्रीमती आशा शुक्ला तथा बहन शुचि मिश्रा भी मौजूद थी।
इस मौके पर सर्वश्री अरुण शंकर शुक्ल उर्फ अन्ना महाराज पूर्व विधायक, महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी, उत्तरी विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी पूजा शुक्ला, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला तथा प्रवक्ता दीपक रंजन भी उपस्थिथें। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता



