मैनपुरी(सुवि)पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जन-शिकायतें सुनने के उपरांत कहा कि अधिकारी जन-शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध निराकरण के लिए संवेदनशील रहें, आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निराकरण प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है, जन-समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जा रही है, यदि किसी भी विभाग में शिकायत का समय से निस्तारण न हुआ तो संबंधित विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी तयकर उसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मान जन-शिकायतों का निराकरण कराएं, यथासंभव मौके पर जाकर समस्या का निदान करें, शिकायतकर्ता से अवश्य बात की जाए सही शिकायत होने पर शिकायतकर्ता के संतुष्ट होने पर ही शिकायत का निस्तारण माना जाए, जिला स्तरीय अधिकारी अधीनस्थों की रिपोर्ट पर निर्भर न रहें, शिकायत का संज्ञान स्वयं ले, इसमें किसी भी स्तर पर विलंब, कोताही न बरती जाए। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे ताकि वह भी सम्मान के साथ अपना जीवन-यापन कर सके, सम्बन्धित विभाग आमजन को मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में कोताही न बरतें, बरसात के मौसम में फैलने वाली वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी सम्बन्धित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें, शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक साफ-सफाई के बेहतर प्रबन्ध किये जायें, कहीं भी जल-भराव की स्थिति उत्पन्न न हो, जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था रहे, आमजन को वेक्टर जनित, मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाये।

ग्राम हरिहरपुर नि. मुकेश चन्द्र, रामेन्द्र राजपूत, नीरज, दिनेश चन्द्र, सतीश चन्द्र, गुड्डी देवी, राम निवास, रवी, पंचम सिंह, श्यामलता, अमरदीप आदि ने खराब ट्रॉसफार्मर तत्काल बदलवाकर उसके स्थान पर अधिक पावर का ट्रॉसफार्मर लगवाये जाने, ग्राम घुसलेण्डा नि. सावित्री देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत लाभान्वित कराये जाने, ओम भंडार वाली गली मु. छपट्टी नि. चित्रांश ने विद्युत विभाग द्वारा बिना नोटिस दिये दुकान का विद्युत कनेक्शन पी.डी. किये जाने, ग्राम मकबूलपुर नि. सत्यभान ने पैतृक भूमि पर चाचा द्वारा किये गये कब्जे को खाली कराये जाने, ग्राम कुरावली नि. अहिवरनसिंह ने भूमि गाटा संख्या-519 पर हो रहे अवैध कब्जे को रोके जाने, ग्राम दरवाह नि. रघुवीर सिंह ने खसरा फर्द खतौनी में संशोधन कराये जाने, मंछना नि. रविन्द्र शर्मा ने दंबगों, भू-माफियाओं द्वारा पैतृक खण्डहर दुकान पर जबरन कब्जा करने, गनेशपुरा नि. रिंकू यादव ने सरकारी तालाब की भूमि गाटा संख्या-609 पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाये जाने, गनेशपुरा नि. चन्द्रपाल सिंह ने भूमि गाटा संख्या-559, 605 पर अहिवरन सिंह, सतेन्द्र सिंह, जसवीर, प्रकाश आदि ने अपनी दबंगई, गुण्डागर्दी के बल पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को खाली कराये जाने तथा दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किये जाने, ग्राम नगला सावध नि. रामबृेश ने भूमि गाटा संख्या-627 पर लेखपाल द्वारा की गयी गलत ढंग से पैमाइश को सही कराने तथा सही पैमाइश का आदेश पारित कराने, गंगा-जमुनी नि. दिव्यांग सुनील कुमार ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने, बाबूराम मार्केट सदर बाजार नि. जुगल किशोर ने दुकान की फर्जी कूट रचित, गैर पंजीकृत बसीयत तैयार करने वाले आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही कर दुकान खाली कराये जाने, नगला जाटव नि. सत्य प्रकाश ने परिवारीजनों द्वारा भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाये जाने की शिकायत अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।

जन-सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, उदय चौहान, लालू जादौन, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।