मैनपुरी(सुवि)सदस्य राज्य महिला आयोग मीना कुमारी ने महिला जन-समस्या के समाधान हेतु जन-सुनवाई कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनने के दौरान उपस्थित अधिकारियों विशेष तौर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि महिला उत्पीड़न के प्रकरण में तुरंत कार्यवाही करें, किसी के द्वारा किसी भी महिलाओं-बालिकाओं का शोषण न किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन केंद्र-प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है, केंद्र-प्रदेश सरकार की अधिकांश योजनाओं में परिवार की मुखिया महिला को ध्यान में रख योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होने कहा कि विभिन्न प्रकरणों में पीडित महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें न्याय दिलाने के उददेश्य से जनपद स्तर पर महिला जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निदान कराया जा रहा है।

सदस्य महिला आयोग ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक स्थिति सुधार के दृष्टिगत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गांव-गांव स्वयं सहायता समूह गठित कर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करायी गयी, आज कई समूहों की महिलाओं ने बेहतर कार्य कर अपना नाम रोशन किया है, समूह की महिलाएं आज लखपति दीदी के नाम से जानी जा रही हैं। उन्होने कहा कि बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक सारी जिम्मेदारियां प्रदेश सरकार ने अपने कंधों पर ली है, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक समय-समय पर धनराशि उपलब्ध करायी जा रही हैं वहीं गरीब परिवार की वयस्क बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकारी खर्चे पर भव्य समारोह में कराकर उनके मॉ-बाप के कंधों से शादी का बोझ समाप्त करने का कार्य प्रदेश सरकार के मुखिया ने किया है, इस योजना का लाभ पाकर गरीब परिवार की बेटियों के चेहरे पर मुस्कान आयी है।

आज जन-सुनवाई दौरान 21 शिकायतकर्ताओं ने शिकायती प्रार्थना पत्र सदस्य के सम्मुख प्रस्तुत किए, गोला बाजार नि. स्नेहलता ने पति की मृत्यु के उपरांत पैतृक भूमि पर जेठ द्वारा किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाकर उसका हिस्सा दिलवाये जाने, मधुपुरी नि. स्वाती तिवारी ने पति, ससुरालीजनों द्वारा उत्पीड़न, मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने, मु. काजी बाग वृन्दावन मंदिर नि. रश्मि कुमारी ने शादी के उपरांत दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न से निजात दिलाने, ज्योति खुड़िया नि. नीरज देवी ने पति द्वारा की गयी मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराकर पति के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने की शिकायत, मांग अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से महिला आयोग की सदस्य के सम्मुख प्रस्तुत की, जिस पर उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को पृष्ठाकिंत कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित करते हुये कहा कि महिलाओं को उनका हक प्रत्येक दशा में मिले, महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरण में तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर प्राथमिकी दर्ज की जाये।

जन-सुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, प्र. निरीक्षक महिला थाना हेमलता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, वन स्टॉप सेंटर से स्वाती चौहान, कामिनी यादव आदि उपस्थित रहे।

——————————————————