मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने नगर की जीवनदायिनी ईशन नदी के किनारे अवैध अतिक्रमण, नदी में नालों के माध्यम से पहुंच रही गंदगी, नदी की साफ-सफाई को लेकर जिला गंगा समिति की बैठक में विगत कई महीनों से लगातार संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही न करने पर आज उन्होंने पीपरा घाट, जेल चौराहे के समीप बने पुल एवं महाराजा तेजसिंह चौक वी-मार्ट के समीप ईशन नदी पुल पर नदी की स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी सदर, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल नगर क्षेत्र में ईशन नदी के दोनों ओर की भूमि का चिन्हांकन करें, जहां-जहां अनाधिकृत कब्जे हों उन्हें प्राथमिकता पर हटवाना सुनिश्चित करें साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से समन्वय स्थापित कर नदी में गिरने वाले नालों के माध्यम से पहुंच रही गंदगी की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करें, नदी की सफाई के लिए कार्य-योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए, जिला गंगा समिति के माध्यम से ईशन नदी का संरक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि ईशन नदी के किनारे स्थित ग्रामों में गठित ग्राम गंगा समितियांे की मासिक बैठक आयोजित कर लोगों को नदी में गंदगी न करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि नदी साफ-सुथरी रहेगी और नदी में पानी उपलब्ध रहेगा तो आस-पास के क्षेत्र में हरियाली विकसित होगी, भूमिगत जल स्तर में भी वृद्धि होगी।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, अनिल कुमार सक्सेना, अनुज कुमार के अलावा सिंचाई विभाग के अवर अभियंता आदि उपस्थित रहे।



