मैनपुरी (सूवि) जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने कुँ. आर.सी. महिला महाविद्यालय में 20 फरवरी को जनपद में होने वाले विधानसभा निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता का संवैधानिक अधिकार है, जनपद के मतदाता अपने अधिकार को बेकार नहीं करें, मतदान के दिन अपने बूथ पर जाकर अपने पंसदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मताधिकार अवश्य करें। उन्होने कहा कि मतदान केंद्रों पर दिव्यागों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा यथा रैंप, व्हीलचेयर, परिवहन सुविधा, ब्रेललिपि के साथ ईवीएम, सांकेतिक भाषा आदि की विशेष व्यवस्था की गई है, मतदातन केन्द्रों पर सभी मूल-भूत सुविधाएं मुहैया हैं, प्रत्येक मतदाता इस महायज्ञ में अपनी मतरूपी आहुति देकर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।
जिला स्वीप कॉर्डिनेटर डॉ.शेफाली ने कहा कि एक वोट ,आपका हक, आपकी आवाज, आपका कर्तव्य है, मतदान करना आपका अधिकार ही नहीं आपका कर्तव्य भी है इसलिए मतदान अवश्य करें, यदि निर्वाचन के सम्बन्ध में कोई कठिनाई, समस्या हो तो वोटर हेल्पलाइन-1950 पर फोन करें, मतदान से संबंधित प्रत्येक समस्या का समाधान किया जायेगा। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कुं. आर. सी. महिला महाविद्यालय, कुं.आर.सी. कन्या इन्टर कॉलेज की छात्रा गोशिया, अंकिता, अंजली, आरजू, अदिति, मुस्कान,मनीषा, शिवानी,गीता आदि स्वयं सेविकाओं द्वारा कुण्डी खटकाओ मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत स्वयं सेविकाओं द्वारा रैली निकालकर पोस्टर, स्लोगन, नुक्कड़-नाटक के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि ’’लोकतंत्र की है यही पुकार,वोट देना अबकी बार’’, इसलिए प्रत्येक मतदाता 20 फरवरी को रविवार के दिन अवकाश समझ कर घर पर न रहें बल्कि जागरूक मतदाता बनें और नैतिक रूप से अपने मतदान केंद्र पर मतदान करने अवश्य जाएं मतदातन केन्द्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, आपस में 06 फीट की सामाजिक दूरी बनाएँ रखें, मास्क व दस्तानें का प्रयोग करें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, अपने विवेकानुसार अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें, अगर आपको कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है तो नोटा का प्रयोग करें। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी ने भी स्वयं सेविकाओं के इस कार्य की प्रशंसा की और लोगों से 20 फरवरी को मतदान करने के लिए अपील की।
इस अवसर पर संजय यादव, जिलापुस्तकालय प्रभारी, कुँ. आर.सी. इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रभा कुमारी, संजना श्रीवास्तव, डॉ. राजेश सेन, अवधेश सक्सेना, स्वीप प्रभारी शिवा शर्मा, डॉ. सौरभ, विशाल, संध्या, जंगबहादुर, खुशबू, जिलेदार, शैलेंद्र कुमार, अरुण आदि उपस्थित रहे।