कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई का छठा दिन महिला स्वास्थ्य एवं पोषण तथा जंक फूड से होने वाले नुकसान तथा उससे बचाव से संबंधित कार्यक्रम को समर्पित रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश केमिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री श्री विनय कुमार सक्सेना तथा हेल्थ एवं फिटनेस कोच एवं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट श्रीमती आराधना सक्सेना उपस्थिति रही। विनय सक्सेना जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए विटामिन डिफिशिएंसी एवं एवं जंक फूड से होने वाले नुकसान के बारे में छात्राओं को अवगत कराया उन्होंने बताया कि जंक फूड से मोटापे और फैटी लीवर की समस्या उत्पन्न होती है इनका सेवन नहीं करना चाहिए न्यूट्रिशन एक्सपर्ट श्रीमती आराधना सक्सेना ने बताया कि स्वस्थ दिनचर्या का पालन करना चाहिए एवं प्रतिदिन योग करना चाहिए उन्होंने छात्राओं को पीसीओडी की समस्या और माहवारी के समय होने वाली समस्याओं समस्याओं के बारे में पूछा तथा उससे संबंधित निदान भी बताया ।छात्राओं को प्रोटीन एवं कार्बोहाइड्रेट युक्त,फल,और हरी सब्जियों को भोजन ग्रहण करने की सलाह दी गई और नियमित रूप से योग करने को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के मध्यान सत्र के बाद छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग का कार्य किया। तत्पश्चात् सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान विषय पर एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया। सभी कार्य कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश सेन एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल के कुशल निर्देशन में संपन्न हुए कार्यक्रम में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ प्रियंका सोनकर एवं समस्त कर्मचारीगढ़ उपस्थित रहे।



