मैनपुरी(सुवि)-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जन-सुनवाई प्रणाली पोर्टल पर होने वाले असंतुष्ट फीडबैक एवं लम्बित सन्दर्भों की विभागवार समीक्षा के दौरान कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन आई.जी.आर.एस. पोर्टल को लॉगिन करें, प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में हो, शत-प्रतिशत शिकायतकर्ताओं से वार्ता की जाये, माह फरवरी की रैंकिग का मूल्याकंन असन्तुष्ट फीडबैक के आधार पर होगा, शिकायतकर्ता से वार्ता के उपरांत ही उसके संतुष्ट होने पर निस्तारण आंख्या अपलोड की जाए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार निर्देशों के वावजूद भी शिकायतकर्ताओं से वार्ता नहीं की जा रही है, जिस कारण असन्तुष्ट फीडबैक प्राप्त हो रहे है, शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी संवेदनशील रहकर कार्य करें, अधिकारी अपनी कार्य प्रणाली सुधारें, मार्किंग के कारण भी नम्बर काटे जाते हैं, किसी भी शिकायत पर नंबर न कटें, इसलिए सभी अधिकारी सजग रहकर कार्य करें, प्रतिदिन पोर्टल को लॉगिन कर मार्किंग की जाये, प्रत्येक आख्या पर असंतुष्टता का कारण स्पष्ट रूप से अंकित किया जाये। उन्होने सचेत करते हुये कहा कि क्वालिटी ऑफ डिस्पोजल बहुत ही आवश्यक है, गत् माह प्रदेश में जनपद की 14वीं रैंक थी, इस बार किसी अधिकारी की शिथिल कार्यप्रणाली के करण यदि जनपद की रैंक में गिरावट आयी तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।
श्री सिंह ने कहा कि किसी भी शिकायत में असंतुष्ट फीडबैक न रहे, विशेष तौर पर अधिशाषी अभियंता विद्युत, नलकूप सावधानी बरतें। उन्होंने हेल्पलाइन सन्दर्भ की समीक्षा करने पर पाया कि जिला पंचायत राज अधिकारी से सम्बन्धित 28 फीडबैक में से 11, अधिशाषी सिंचाई यांत्रिक से सम्बन्धित 15 फीडबैक में से 07, तहसीलदार भोगांव से सबन्धित 31 फीडबैक में से 20, उप निदेशक कृषि से सम्बन्धित 08 फीडबैक में से 04, जिला पूर्ति अधिकारी से सम्बन्धित 19 फीडबैक में से 05, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता से सम्बन्धित 19 फीडबैक में से 03, पूर्ति निरीक्षक मैनपुरी से सम्बन्धित 15 फीडबैक में से 06 शिकायतों पर शासन स्तर से असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुए है। उन्होने आई.जी.आर.एस. पोर्टल की समीक्षा में पाया कि अधिशाषी अभियंता विद्युत से सम्बन्धित 53 में से 30, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से से सम्बन्धित 20 में से 18, तहसीलदार भोगांव से सम्बन्धित 46 में से 33, जिला पंचायत राज अधिकारी से सम्बन्धित 09 में से 07 शिकायतों के निस्तारण पर असंतुष्ट फीडबैक मिले है, सम्बन्धित अधिकारी प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक पर तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर, करहल, किशनी, घिरोर, कुरावली, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार द्विवेदी, गोपाल शर्मा, प्रसून कश्यप, राम नारायण, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, उप कृषि निदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिओम बाजपेयी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के अलावा आई.जी.आर.एस. प्रभारी अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।
——————————————————-



