कुं आर सी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा विशेष सप्त दिवसीय शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश सेन एवं प्रतिभा जायसवाल के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन करने से हुआ।आज के शिविर का प्रथम दिन स्वच्छता कार्यक्रम को समर्पित रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ग्राम सभा के सभासद श्री संजय कुमार यादव जी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर शेफाली यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ तत्पश्चात स्वयंसेविकाओं ने स्वागत गीत एवम लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्री संजय यादव ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सेवा के जरिए अपने व्यक्तित्व को विकसित करना तथा देश सेवा का भाव रखना है। प्राचार्य ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमुख उद्देश्यों एवं कैंप में होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश सेन ने शिविर के अनुशासन और राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आने वाले सभी गतिविधियों की सूचना छात्राओं को दी कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल ने स्वयं सेविकाओं को कैंप के नियमों से अवगत कराया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा स्वयंसेविकाओं के सामने प्रस्तुत की ।उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ प्रियंका सोनकर ने स्वच्छता कार्यक्रम एवं शिविर मे उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र एवं विशेष सप्त दिवसीय शिविर में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर के प्रति भाग किया पूरे चंदेश्वर मंदिर परिसर की सफाई की और स्वच्छता संबंधी नारे लगाए और स्लोगन राइटिंग की। छात्राओं के द्वारा पोस्टर मेकिंग का कार्य किया गया एवं छात्राओं द्वारा रंगोली भी बनाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के श्री जिलेदार, उमेश यादव और अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



