मैनपुरी(सुवि) उ.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र जिला चिकित्सालय के तत्वाधान में श्री देवी मेला नुमाईश पंण्डाल में निःशुल्क मेगा हैल्थ कैम्प का आयोजन किया गया, हेल्थ कैंप का शुभारंम करते हुये मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत हमें उन लोगों को एच.आई.वी. संक्रमण से बचाना है, जो ऐसे संक्रमित रोगियों के संपर्क में आते हैं या जिनके परिवार में कोई एच.आई.वी. से संक्रमित सदस्य मौजूद हो, हमें उन लोगों को भी एच.आई.वी. के संक्रमण से बचाना है जो सुई, इन्जेक्शन के माध्यम से नशा करते हैं या अपनी आदतों की वजह से एच.आईवी इन्फेक्शन के जोखिम में आते हैं। उन्होने कहा कि एड्स के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है, क्योंकि एच.आई.वी. संक्रमण वर्तमान में लाईलाज है, लेकिन इस बीमारी के के प्रति जागरूकता से इसे नियंत्रित किया जा सकता है, कुछ समय पूर्व यह बीमारी गंभीर थी लेकिन अब एच.आई.वी. की रोकथाम, निदान, प्रबंधन और देखभाल में प्रगति के साथ-साथ अवसरवादी संक्रमणों के लिए भी एच.आई.वी. से पीड़ित लोग लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

IMG 20250214 WA0013 1

मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. मदन लाल ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाईजेशन के दिशा-निर्देशन पर उ.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा जिला चिकित्सालय में एकीकृत परामर्श व उपचार केंद्र व यौनजनित संक्रमण क्लीनिक संचालित हैं, जिनमें लाभार्थियों की जांच पूरी गोपनीयता के साथ कि जाती है, सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में एक ही छत के नीचे एच.आई.वी., एड्स व यौनजनित संक्रमण से बचाव व उपचार से संबंधित सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रहीं हैं इसके अलावा मरीजों को आवश्यकतानुसार सामाजिक सुरक्षा के साथ अन्य सेवाओं के साथ भी जोड़ा जाता है। उन्होने बताया कि मेगा कैम्प में आये 1065 लाभार्थीयों का स्वास्थ्य परीक्षण विभिन्न विशेषज्ञों के द्वारा किया गया, 665 लाभार्थियों की एच.आई.वी., आर.पी.आर., एच.बी.एस., ए.जी., एच.सी.बी. की जांचे की गयी तथा दवाओं का वितरण किया गया, 44 व्यक्ति की टी.वी. की स्क्रीनिंग कर 11 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये।

इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजीव राय बहादुर, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आशुतोष, जनरल फिजीशियन डा. जे.जे. राम, ई.एन.टी. विशेषज्ञ डा. शम्भू सिंह, दन्तरोग विशेषज्ञ डा. रावेन्द्र सिंह, डा, विकास यादव, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डा गौरव अग्रवाल, पैथोलॉजिस्ट डा. राजदीप सिंह, दिशा कलस्टर रेनू कौशल, दीप्ती सिंह, जिला सलाहकार अभय सिंह, मोनिका यादव डी.पी.सी. बाई.पी. सिंह, विकास गुप्ता, टी.वी.एच.आई.वी. कोआर्डीनेटर शिवानी यादव, अमन यादव, साहिल मिश्रा, अतुल वर्मा, नीरू चौहान, शशी यादव, रिचा दुवे, राजीव कुमार, लैव टैक्नीशियन नृसिह राठौर, टी.सी. भारती, संगीता, रेखा के अलावा एन.सी.सी. कैडैटस, आर.सी. इण्टर कॉलेज एन.एस.एस. की छात्रायें, आशा, आंगनवाडी कार्यकत्रियां आदि उपस्थित रहे।