1. ई-लॉटरी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

मैनपुरी:- जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आबकारी आयुक्त उ.प्र. के पत्र के क्रम में जनपद में वर्ष 2025-26 के ई-लॉटरी की प्रक्रिया दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, स्थापित कंट्रोल रूम 24ग7 कार्य अवधि में संचालित रहेगा, ई-लॉटरी के सम्बन्ध में सूचना हेतु जिला आबकारी अधिकारी के मो.नं. 9454465664 एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 सदर के मो.नं. 7007444453, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 भोगांव के मो.नं. 7355962364, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-03 करहल के मो.नं. 9454466869, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 कुरावली के मो.नं. 9935616798, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 किशनी के मो.नं 9670660518 एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 घिरोर के मो.नं. 9818094018 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

2. वाहन स्वामियों से लॉगबुक जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी

मैनपुरी:- उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र ने 110-करहल विधान सभा उप निर्वाचन 2024 में प्रयुक्त वाहनों के स्वामियों को सूचित करते हुये कहा कि ऐसे वाहन स्वामी जिनके द्वारा अपनी लॉगबुक जिला पूर्ति अधिकारी, नोडल ऑफीसर वाहन व्यवस्था, ईंधन व्यवस्था को किराये-भाड़े के भुगतान हेतु उपलब्ध नहीं करायी है, वह विलम्बतम दि. 15 फरवरी 2025 तक अपनी लॉगबुक समस्त अभिलेखों एवं बैंक खाता सम्बन्धी विवरण सहित जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय मंे उपलब्ध करा दें, ताकि वाहन स्वामियों के किराये-भाड़े का भुगतान किया जा सके। उन्होने कहा कि नियत अवधि में अवशेष लॉगबुक कार्यालय में उपलब्ध नहीं करायी जाती हैं तो भुगतान की कार्यवाही संभव नहीं होगी ।

3. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का मैनपुरी दौरा

मैनपुरी:- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र. शासन जयवीर सिंह दि. 15 फरवरी को जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं, मंत्री जी प्रातः 09.15 बजे से पुलिस लाइन के सामने ट्राजिस्ट हॉस्टल में जन-समस्याएं सुनेंगे, अपरान्ह 01.15 बजे भांवत चौराहा निकट केनरा बैंक, किशनी, भांवत मैनपुरी औंछा प्रमुख जिला मार्ग (177 डब्ल्यू) के शहरी भाग के चार लेन चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास करनें के उपरांत अपरान्ह 02 बजे निज आवास सिरसागंज के लिए प्रस्थान करेंगे।

4. मत्स्य पालकों के लिए प्रशिक्षण आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी

मैनपुरी:- सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि उ.प्र. मत्स्य पालक कल्याण कोष योजनान्तर्गत प्रशिक्षण एवं अर्न्तजनपदीय भ्रमण हेतु इच्छुक मत्स्य पालकों के दि. 14 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इच्छुक मत्स्य पालक, मछुआरे अपना आवेदन कर आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बी.पी.एल. कार्ड एवं बैंक पासबुक की प्रति सहित किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं।

5. 18 फरवरी को व्यापार बंधु बैठक

मैनपुरी:- डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) वाणिज्य कर ने बताया कि जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में दि. 18 फरवरी को अपरान्ह 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार बन्धु की बैठक होगी। उन्होने सम्बन्धित सदस्यों, अधिकारियों से बैठक में समय से प्रतिभाग करने को कहा है।

 6. प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी

मैनपुरी:- सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि वर्ष 2024-25 में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की 23 मत्स्यिकी परियोजनाओं के लाभ से जन सामान्य को आच्छादित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल ीजजचरूध्ध्पिेीमतपमेण्नचण्हवअण्पद दि. 15 फरवरी तक खोला गया है। उन्होने बताया कि याजनान्तर्गत एक नई परियोजना भी इस वित्तीय वर्ष से संचालित की जा रही है, जिसमें मछली पकड़ने के प्रतिबन्ध, दुर्बल अवधि के दौरान मत्स्य पालन संसाधनों के संरक्षण के लिए पिछड़े हुये सक्रिय पारंम्परिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका और पोषण सम्बन्धी वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होने इच्छुक मछुआरों से कहा है कि अधिक से अधिक आवेदन कर योजना का लाभ उठायें। उन्होने बताया कि परियोजना में आवेदन करने हेतु लाभार्थी पूर्णकालिक सक्रिय मछुआरा हो साथ ही वह एक कार्यात्मक स्थानीय सहकारी समिति का सदस्य हो और गरीबी रेखा से नीचे (बी.पी.एल.) हो, जिसकी आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच हो, परियोजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु विभागीय पोर्टल अथवा जनपदीय कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, गॉधी सभागार में सम्पर्क कर सकते हैं।

7. चकबंदी कार्यक्रम के तहत ग्राम चौपाल आयोजित

मैनपुरी:- अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र ने बताया कि जनपद में वर्ष-2023 के पूर्व उ.प्र. जोत चकबंदी अधिनियम की धारा-4/4क के अन्तर्गत चकबंदी प्रक्रियाओं में सम्मिलित ग्रामों में उप संचालक चकबंदी की अध्यक्षता में चौपाल कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके तहत दि. 17 फरवरी को तहसील किशनी के ग्राम टिमरख में, दि. 22 फरवरी को तहसील सदर के ग्राम औड़ेन्य पड़रिया में एवं दि. 24 फरवरी को तहसील करहल के ग्राम जगन्नाथपुर में ग्राम चौपाल का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।