डा0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में संत रविदास जयंती अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार ने माता सरस्वती व संत रविदास के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। अध्यापकों ने भी पुष्प अर्पण किए कुछ छात्रों ने रविदास जी पर हिन्दी में भाषण दिए तथा कुछ बच्चों ने कविताएँ भी सुनाईं।
अंत में विद्यालय के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार ने बच्चों को संबोधित कर उनके जीवन और चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा उनकी कहावत मन चंगा कठौती में गंगा हमारे अन्दर यह भाव जगाती है कि हमें हमेशा अपना मन पवित्र रखना चाहिए कभी भी गलत राह पर नहीं चलना चाहिए अपने कार्य को लगन और जोश से करना चाहिए। इस प्रकार किया गया कार्य पूर्ण होगा। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप लोग मन से सारे कार्य करें तो कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहेगा। संत रविदास के जन्मदिन पर आप अपने जीवन में आगे बढ़ें यही मेरा शुभ संदेश है।
इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य कपिल देव शुक्ला, विद्यांशू सौजिया, इन्चार्ज युवराज जयसवाल, कहकशा, हिमांशू सिंह, एनसीसी एएनओ प्रदीप यादव अध्यापक डा0 नेम कुमार एवं अन्य अध्यापक/अध्यापिकाएँ मौके पर उपस्थित रहे।



