कुंवर आर. सी. महिला महाविद्यालय मैनपुरी की सहायक प्रोफेसर (शारीरिक शिक्षा विभाग) डॉ. रूपा को शारीरिक शिक्षा क्षेत्र में पिछले 22 वर्षों से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में फिजिकल एजुकेटर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कैप्टन एम. पी. सिंह स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर ओलंपियन एवं भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी श्री अशोक ध्यानचंद, जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के पुत्र हैं, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, अर्जुन अवॉर्डी सुच्चा सिंह, एशियन मेडलिस्ट मंदीप सिंह, एवं अन्य खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद थींl महाविद्यालय की संयुक्त सचिव प्रो. सुशील त्यागी और प्राचार्या प्रो. शेफाली यादव ने डॉ. रूपा को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और इसे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। पूरे कॉलेज स्टाफ ने उनकी इस शानदार सफलता पर शुभकामनाएं दीं।



