डा0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में फेयरवेल पार्टी का गत वर्षों की भाँति आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार अन्तिम दौर तक मौजूद रहे। वैसे तो फेयरवेल पार्टी विदाई समारोह का ही प्रतिरूप है जिसमें कक्षा 11 के छात्र कक्षा 12 के छात्रों को विदाई देते हैं इसके आयोजन के लिए बच्चों ने महीनों पहले लोकनृत्य, लोकगायन का अभ्यास किया। कक्षा 11 व कक्षा 12 के बच्चों ने भव्य तैयारियाँ कीं। सभा स्थल को फूलों, गुब्बारों व रंगोलियों से विधिवत सजाया। विद्या की देवी माँ सरस्वती को फूल मालाओं से सुसज्जित किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना की। तत्पश्चात् विधिवत कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ कार्यक्रम का संचालन हिमांशु सर बड़ी सूझ-बूझ से कर रहे थे, वे प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान दे रहे थे। बच्चों ने समूह गान, समूह नाटिकाएँ प्रदर्शित कीं। कक्षा 12 के बच्चे बड़े ही उत्साहित थे वे सभी प्रकार के शौक और प्रभावी वेशभूषा धारण किए हुए थे। सभी बच्चे कोट पेंट और टाई पहने थे। कुछ बच्चों ने भाषण भी दिए। कक्षा 11 के छात्रों ने कक्षा 12 के बच्चों को विदाई देते हुए कहा कि तुम लोग हम लोगों को कभी भूल मत जाना। आप हमारे विद्यालय के छात्र हैं अच्छी तरह अपनी परीक्षा को देना जिससे विद्यालय का नाम रोशन हो। आपके माता-पिता का भी गर्व से सिर ऊँचा उठ सके। कक्षा 12 के बच्चों ने भी कक्षा 11 के बच्चों को अपनी रिक्त जगह भरने की प्रेरणा दी तथा उनको भी अच्छी पढ़ाई करने को कहा। कार्यक्रम लम्बे समय तक चला जिसमें हर तरह के गाने तथा प्रेरणादायी प्रसंग भी सुनाए गए। फेयरवेल पार्टी में विधिवत खाने की भी व्यवस्था हुई जिसमें सभी सीनियर क्लास के बच्चे भोजन भी करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के कार्यक्रम को देखकर मैं बहुत प्रसन्न हूँ आप सभी अपनी बोर्ड की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अच्छी तैयारी के साथ पेपर देना। यह विद्यालय आपका है आप कभी भी विद्यालय में आ जा सकते हैं। आप लोग बोर्ड की परीक्षा में ऊँचा स्थान बनाएँगे ऐसा मेरा विश्वास है। उन्होंने मैथिली शरण गुप्त की पंक्ति को दोहराते हुए कहा कि ‘‘प्यारे जहाँ भी हों वहाँ सर्वत्र पथ में फूल हों’’ और सभी बच्चों का परीक्षा में सफल होने का आशीर्वाद दिया तथा में भविष्य में एक सुयोग्य नागरिक बनने की भी प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, विद्यांशू सौजिया, इन्चार्ज युवराज जयसवाल, कहकशा, एनसीसी एएनओ प्रदीप यादव एवं अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।