मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जन-सुनवाई प्रणाली पोर्टल पर होने वाले असंतुष्ट फीडबैक एवं लम्बित सन्दर्भों की विभागवार समीक्षा के दौरान कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन आई.जी.आर.एस. पोर्टल को लॉगिन करें, प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में हो, शिकायतकर्ता से वार्ता के उपरांत ही उसके संतुष्ट होने पर निस्तारण आंख्या अपलोड की जाए, कोई भी अधिकारी शिकायत के डिफॉल्ट होने की प्रतीक्षा न करें, कोई भी शिकायत सी-श्रेणी में न मिले, किसी भी शिकायत में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त न हो, किसी भी शिकायत पर नंबर न कटें, विशेष तौर पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सावधानी बरतें। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, समयबद्धता में काफी सुधार हुआ है, जनपद में कोई भी शिकायत डिपॉजिट की श्रेणी में नहीं है, शासन स्तर से प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक में भी कमी आई है लेकिन कुछ विभागों में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुये हैं सम्बन्धित अधिकारी प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक को तत्काल निस्तारित करें ताकि जनपद की रैंक इस माह में सुधार हो सके।
श्री सिंह ने हेल्पलाइन सन्दर्भ की समीक्षा करने पर पाया कि दि. 26 दिसम्बर से 25 जनवरी के मध्य जिला कृषि अधिकारी से सम्बन्धित 10 फीडबैक में से 05, जिला पंचायत राज अधिकारी से सम्बन्धित 35 फीडबैक में से 14, अधिशाषी अभियंता सिंचाई से सम्बन्धित 12 फीडबैक में से 06, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता से सम्बन्धित 50 फीडबैक में से 22, जिला पूर्ति अधिकारी से सम्बन्धित 17 फीडबैक में से 02, तहसीलदार करहल से सम्बन्धित 05 फीडबैक में से 04, पूर्ति निरीक्षक भोगांव से सम्बन्धित 13 फीडबैक में से 04, तहसीलदार किशनी से सम्बन्धित 11 फीडबैक में से 06, पूर्ति निरीक्षक घिरोर से सम्बन्धित 09 फीडबैक में से 03, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुल्तानगंज से सम्बन्धित 17 फीडबैक में से 03, बाल विकास परियोजना अधिकारी बेवर से सम्बन्धित 06 फीडबैक में से 03, तहसीलदार किशनी से सम्बन्धित 11 फीडबैक में से 06, पूर्ति निरीक्षक सदर से सम्बन्धित 07 फीडबैक में से 03 शिकायतों पर शासन स्तर से असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है।
उन्होने आई.जी.आर.एस. पोर्टल की समीक्षा में पाया कि पुलिस अधीक्षक से सम्बन्धित 192 फीडबैक में से 71, अधिशाषी अभियंता विद्युत से सम्बन्धित 74 फीडबैक में से 37, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से सम्बन्धित 10 फीडबैक में से 08, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी से सम्बन्धित 09 फीडबैक में से 05, जिला पंचायत राज अधिकारी से सम्बन्धित 14 फीडबैक में से 06, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता से सम्बन्धित 16 फीडबैक में से 10, खनन निरीक्षक से सम्बन्धित 03 फीडबैक में से 03, तहसीलदार करहल से सम्बन्धित 20 फीडबैक में से 15, उप जिलाधिकारी करहल से सम्बन्धित 20 फीडबैक में से 17, उप जिलाधिकारी घिरोर से सम्बन्धित 12 फीडबैक में से 07, तहसीलदार किशनी से सम्बन्धित 19 फीडबैक में से 13, तहसीलदार कुरावली से सम्बन्धित 14 फीडबैक में से 08, उप जिलाधिकारी कुरावली से सम्बन्धित 05 फीडबैक में से 04 शिकायतों के निस्तारण पर असंतुष्ट फीडबैक मिला है सम्बन्धित अधिकारी प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक पर तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, किशनी, कुरावली, अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, गोपाल शर्मा, राम नारायण, परियोजना निदेशक सतेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, उप कृषि निदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिओम बाजपेयी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के अलावा आई.जी.आर.एस. प्रभारी अनुज कुमार, सौम्यवर्धन आदि उपस्थित रहे।
——————————————————-



