मैनपुरी(सुवि)उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश थीम पर आयोजित कार्यक्रम में मा. उप राष्ट्रपति, मा. राज्यपाल, मा. मुख्यमंत्री जी के सजीव प्रसारण, सी.एम. युवा पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम के उपरांत पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने उ.प्र. स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थापना 1950 में हुयी लेकिन पूर्व सरकारों ने प्रदेश की स्थापना दिवस पर कोई उत्सव, कार्यक्रम आयोजित नहीं किये, लेकिन वर्ष 2017 में यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उ.प्र. दिवस मनाने का निर्णय लिया और जब से निरतंर 24 जनवरी को उ.प्र. दिवस मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि भारत की आत्मा उ.प्र. में बसती है, सैकड़ों देशांे की आबादी से बड़ा प्रदेश, जिसकी आबादी 25 करोड़ से अधिक है, भौगोलिक दृष्टि से भी सबसे उत्तम प्रदेश है, दुनिया में यदि स्वर्ग कहीं है, तो वह भारत में है और भारत में वह स्वर्ग उ.प्र. में है, भगवान राम, भगवान कृष्ण, काशी विश्वनाथ सबका यही उद्गम है, गंगा-यमुना जैसी जलधाराएं इस प्रदेश का गौरव बढ़ाती है।

IMG 20250124 WA0009

विधायक भोगांव ने कहा कि आज उ.प्र. का हर क्षेत्र मे विकास हुआ है, देश में सबसे अधिक एक्सप्रेस-वे, हवाई अड्डों वाले प्रदेश के प्रत्येक जनपद में जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत की आपूर्ति हो रही है, किसानों को सिंचाई हेतु निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर शैक्षिक वातावरण सुधारने का काम हुआ, परिषदीय विद्यालयों से बच्चे पढ़कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, चिकित्सा के क्षेत्र में भी बहुत परिवर्तन हुए, आज प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो चुकी है, एक जनपद-एक उत्पाद योजना के माध्यम से प्रत्येक जनपद के उत्पाद को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य हुआ। उन्होने कहा कि 08 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश को बुरी नजर से देखा जाता था, प्रदेश के लोगों की छवि अपराधी, गुण्डों, माफिया की थी, देश के ही अन्य प्रदेशों में यहां के लोगों को सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता था, विगत् 08 साल में परिस्थितियां तेजी से बदलीं, आज प्रदेश से गुण्डे-माफियाओं का सफाया हो चुका है, महिलाएं, बेटियां सम्मान के साथ निडर होकर जीवन यापन कर रही हैं, महिलाओं के स्वावलाम्बन, आर्थिक स्थिति सुधार हेतु तमाम योजनाएं संचालित हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया, आज प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने उ.प्र. स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम विविधताओं से ओत-प्रोत, प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, ऋषि-मुनियों की तपोस्थली उ.प्र. के निवासी हैं, यहां की भूमि सबसे उपजाऊ है, हिमालय की पहाड़ियां भी है, गंगा-यमुना का मैदान भी है, प्रकृति ने अपने दोनों हाथों से उत्तर प्रदेश को वरदान स्वरुप हर संपदा प्रदान की है, उत्तर प्रदेश जैसा महान प्रदेश और कोई नहीं, आज का दिन इस प्रदेश के इतिहास को जानने का दिन है, हमें अपने प्रदेश के इतिहास को जानकार आनंद की अनुभूति होगी। उन्होंने कहा कि जनपद की भूमि भी सबसे ज्यादा उपजाऊ है, यहां परिश्रम करने वाले लोगों की कमी नहीं, ऋषि-मुनियों की पावन धरा एवं स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों की धरती मयन ऋषि के नाम से विख्यात जनपद के विकास में सभी योगदान दें, उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर संकल्प ले कि जनपद के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देकर प्रदेश का सर्वाेच्च जनपद बनाने में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा वैष्णवी चौहान, कुं. आर.सी. कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा कुं. शाल्या ने उ.प्र. के गौरवमयी इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किये।

पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव, अध्यक्ष पैक्स फेड, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने खेल के क्षेत्र में अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर परितोष यादव, गरिमा चौहान, कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सुमन लता, मेघ सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर जय माता दी स्वयं सहायता समूह की सविता, जाहरवीर महिला स्वयं सहायता समूह की देवकी राजपूत, राधा कृष्ण स्वयं सहायता समूह की सुनीता, कामना आजीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की कल्पना, उन्नति प्रेरणा महिला लघु उद्योग की रिंकी, जय संतोषी मां स्वयं सहायता समूह की मोहिनी, सांई बाबा स्वयं सहायता समूह की अनुराधा, शांति मां स्वयं सहायता समूह की दिव्या, सोभाम्यवती महिला स्वयं सहायता समूह की पम्मी गुप्ता, पंचायत सहायक रोहित कुमार, संतोष कुमार, सफाई कर्मी संजीव कुमार, राम रतन, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रवक्ता रमेश चंद्र यादव, अंकित अग्रवाल, संतोष कुमार शाक्य, उद्योग क्षेत्र से विवेक चौहान, अमित अग्रवाल, पर्यटन से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पूनम दुबे, चिकित्सा क्षेत्र मंे बेहतर योगदान करने पर आशा केतकी, प्रियंका वर्मा, सूरजमुखी, बाल विकास से आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता कुमारी, कुं. जेबा आदि को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, मुख्यमंत्री युवा अभियान के अंतर्गत अरुण प्रताप सिंह, नगीना, गुंजन यादव को रू. 05-05 लाख, रामा देवी को रू. 03 लाख एवं राम गोपाल को रू. 02 लाख 30 हजार के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किये।

ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जल जीवन मिशन, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, कृषि सहकारिता, मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण आदि योजनाओं के स्टॉल लगाकर आमजन को जानकारी प्रदान की, उ.प्र. के गौरवमयी इतिहास पर आधारित सवाक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इस दौरान पैक्स फेड के अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय मल्ल, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पांडेय, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंन्द्र, जिला अग्रणी प्रबंधक रामचन्द्र साहा, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप, जिला उद्यान अधिकारी ए.के. चतुर्वेदी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव राव बहादुर, बाल विकास परियोजना हरिओम बाजपेयी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविन्द्र गौर, बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा सहित आने संबंधित अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येंद्र कुमार ने किया।