मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने दि. 23 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव श्रृखंला की तैयारियों सम्बन्धी बैठक में कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति आम-जनमानस में जागरूकता लाये जाने हेतु नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर पूर्वान्हः 11 बजे से कक्षा-08 से कक्षा-12 तक के समस्त विद्यालयों के छात्रों एवं उच्च शिक्षा के सभी विद्यार्थियों को एक साथ मानव श्रंृखला में सम्मिलित कराते हुए सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ दिलायी जाये, मानव श्रृंखला में सड़क सुरक्षा के समस्त स्टेकहॉल्डर विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, एन.जी.ओ., स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजिक संगठनों, एन.एस.एस., एन.सी.सी., स्काउट गाड्स इत्यादि के प्रतिनिधियों की सहभागिकता भी सुनिश्चित करायी जाये। उन्होने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, प्रभारी निरीक्षक यातायात को आदेशित करते हुये कहा कि इण्टर कॉलेज, महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्राचार्यों से समन्वय स्थापित कर ईसन नदी पुल से क्रिश्चियन तिराहे तथा क्रिश्चियन तिराहें से स्टेशन रोड़ पर मानव श्रृंखला बनायी जाये, नगर में संचालित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मानव श्रृंखला के स्थान तक लाने एवं प्रतिभाग करने वाले छात्रों को श्रृंखला में खड़े करने, अनुशासित रखने हेतु सम्बन्धित कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यापकों को उत्तरदायित्व सौंपा जाये, एक अध्यापक पर अधिकतम 35-40 छात्रों को अनुशासन में रखने का दायित्व हो, मानव श्रृंखला बनाये जाने का माइक्रोप्लान तैयार किया जाये तथा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकों को लिखित रूप में उनके दायित्वों से अवगत करा दिया जायें।
          श्री सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा तैयार किये गये माइक्रोप्लान के अनुसार ही किस विद्यालय को अपने छात्रों को किस स्थान पर, किस समय लाना हैं तथा उनको व्यवस्थित रूप से खड़ा होना हैं, इसका भी निर्धारण करते हुए सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को लिखित रूप में अवगत करा दिया जायें, मानव श्रंखला के रूट पर यातायात नियन्त्रण करने एवं छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक पुलिस प्रबन्ध सुनिश्चित किया जायें, समुचित स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती भी की जायें। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेशित करते हुये कहा कि मानव श्रृंखला रूट पर आवश्यक दवाईयों सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था की जायें, चिकित्सीय टीमों की ड्यूटी लगायी जाये, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मानव श्रृंखला हेतु निर्धारित मार्ग की साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट एवं चूना आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करायें, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मानव श्रृंखला में प्रतिभाग करने वाले छात्रों तथा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सम्मानित व्यक्तियों हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं, सड़क सुरक्षा शपथ सम्बन्धी प्रतियां उपलब्ध रखना सुनिश्चित करें। उन्होने अपर जिलाधिकारी से कहा कि सम्पूर्ण कार्यक्रम अपने कुशल नेतृत्व में सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सुनिश्चित करायें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय डिग्री कॉलेज डॉ. एस.पी. सिंह, विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रदीप कुमार सेंगर आदि उपस्थित रहे।