डा0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में प्रार्थना स्थल पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यालय के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार ने विजयी बच्चों को स्टेज पर बुलाकर उन्हें माला पहनाकर तिलक लगाकर विद्यालय का स्टाॅल पहनाकर तथा उनको शील्ड देकर सम्मानित किया प्राइमरी वर्ग में जिनके नाम इस प्रकार हैं अमन नायक, तेजस्वी को सिल्वर शील्ड, आदित्य सिंह, दृश्या पाल, हिमांकवीर, दीक्षा यादव को कांस्य शील्ड, काँची सिंह को गोल्ड शील्ड, अनुष्का सिंह को सिल्वर, यश प्रताप को गोल्ड, यदुवंश यादव को सिल्वर, जूनियर वर्ग में उन्नति चैहान को गोल्ड शील्ड, सौम्या राजपूत, तनिष्का पाल, आराध्या चैहान, जाह्नवी शाक्य, प्रशान्त यादव सम्मान सहित उŸाीर्ण रहे। सीनियर वर्ग में अभिषेक यादव को गोल्ड शील्ड मिली। डा0 अशोक कुमार ने परीक्षा में सफल छात्रों की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, विद्यांशू सौजिया, इन्चार्ज कहकशा, एनसीसी एएनओ प्रदीप यादव एवं अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, हिमांशू सिंह सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।



