कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आज महाविद्यालय में छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो शेफाली यादव ने छात्राओं को भाषण प्रतियोगिता संबंधी नियमों से अवगत करा कर किया। भाषण के लिए प्रत्येक छात्रा के लिए 2 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। जिसमें शिवानी श्रीवास्तव प्रथम कनिष्क चौहान द्वितीय एवं रिया शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। भाषण प्रतियोगिता के प्रथम स्थान विजेता शिवानी श्रीवास्तव ने सड़क सुरक्षा संबंधित ट्रैफिक नियमों के बारे में सबको अवगत कराया और रोड सिग्नल्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। छात्राओं ने बताया कि हर साल मार्ग दुर्घटना में लाखों लोग असमय काल के गाल में समा जा रहे हैं हमें रोड सेफ्टी और ट्रैफिक नियमों का पालन पूरे मनोयोग से करना चाहिए। छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी नारों का भी उद्घोष किया गया ।कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रही।
Home मुख्य समाचार कुंवर आर.सी. महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता, शिवानी श्रीवास्तव...



