डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में भारत रत्न श्री अटल विहारी बाजपेयी जी की स्मृति में प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ जिसमें जिलाधिकारी श्री अंजनी कुमार जी मुख्य अतिथि, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार जी व मुख्य विकास अधिकारी सुश्री नेहा बन्धू अति विशिष्ट अतिथि तथा भा0ज0पा0 जिलाध्यक्ष श्री राहुल चतुर्वेदी कार्यक्रम अध्यक्ष रहे। इसके लिए विद्यालय प्रांगण को भव्यता के साथ सुसज्जित किया गया गुब्बारों, फूलों और रंगोलियों से प्रांगण जगमगा रहा था। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के साथ अधिकारियों व विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने माता सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया तथा भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर फूल चढ़ाए। तत्पश्चात् जिलाधिकारी जी को पगड़ी पहना कर, शाॅल उढ़ाकर बुके दे कर तथा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इसी क्रम में सभी अधिकारियों का स्वागत किया गया। उसके बाद ‘‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी’’ के जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक 24.12.2024 को उच्च शिक्षा विभाग जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता एवं एकल काव्य पाठ का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में आर्यन देव प्रथम, प्रेटी यादव द्वितीय, ममता तृतीय रहे। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में आर्यन देव प्रथम, गौरी मिश्रा द्वितीय, आकांक्षा चैहान तृतीय रहे। निबन्ध प्रतियोगिता में शिखा यादव प्रथम, मनु द्वितीय एवं गार्गी तृतीय रहे। जिलाधिकारी जी ने बताया कि मा0 अटल बिहारी वाजपेयी ने जो योगदान दिया वह अनुकरणीय है उनकी महानता को व्यक्त करने को शब्द नहीं हैं उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन से सम्बन्धित संस्मरण सुनाए उन्होंने बताया वह हल्के-फुल्के शब्दों में ही प्रभावी बात करते थे उन्होंने कहा पार्टियाँ आयेंगी जायेंगी देश अटल रहेगा उनके जीवन से हम जितनी शिक्षा लें वह कम है। उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है हमें भी उनकी तरह जीवन जीना चाहिए। ऐसे ही समारोहों से ही हमें प्रेरणा मिलती है उन्होंने महामना मदन मोहन मालवीय जी का भी जिक्र किया उन्होंने बताया कि मालवीय जी ने चन्दे से ही विश्वविद्यालय का निर्माण कराया था। तथा उन्होंने कहा इन दोनों लोगों के ही जीवन से हम लोगों को प्रेरणा मिलती है। बच्चों से कहा इन दोनों महापुरूषों के बारे में आप पढ़ें और अनुकरण करें। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को भी धन्यवाद दिया।
मुख्य विकास अधिकारी सुश्री नेहा बन्धू ने कहा कि मैं बच्चों के जीवन में ये संदेश देना चाहती हूं कि वे अपने कार्यों को अत्यन्त तत्परता से करें। अटल जी की शिक्षाओं को जीवन में चरितार्थ करें उनकी सादगी को भी अपनायें उनके बताये गये मार्ग का अनुसरण करें।
भा0ज0पा0 जिलाध्यक्ष श्री राहुल चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी 1996 में प्रधानमंत्री बने वाजपेयी जी के जीवन की घटनायें भी सुनायीं। उन्होंने कहा आज हम ऐसे महामानव का जन्मदिन मना रहे हैं। जिन्होंने कहा था कि सूरज निकलेगा कमल खिलेगा ऐसे महामानव को बार-बार प्रणाम।
विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने जिलाधिकारी व अन्य सभी लोगों का सम्बोधन करके विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, प्रधानचार्य एवं गुरूजनों व इस बगीचे के नन्हें मुन्हे प्यारे बच्चों आप लोगों ने भारत रत्न से सम्मानित अटल जी के विषय में बहुत कुछ सुना ऐसे कार्यक्रमों से मन में विचार आते हैं तथा कार्यकलापों को देखकर बच्चों के मन में ऐसे भाव आये होंगे कि हम भी जिलाधिकारी जैसा बनेंगे बालिकाओं के मन में भी विचार आये होंगे कि हम भी मुख्य विकास अधिकारी मैडम जैसी बनेंगे। मेरा बच्चों से कहना है कि वे भी महापुरुषों का अनुकरण करें। अन्त में कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर डाॅ0 एसपी सिंह नोडल अधिकारी (उच्च शिक्षा), जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रघुराज पाल, प्राचार्य प्रोफेसर डा0 अम्बेदकर राजकीय महाविद्यालय मैनपुरी, प्राचार्य जयप्रकाश यादव डा0 अम्बेदकर राजकीय महाविद्यालय मैनपुरी, डा0 जगजीवन राम आजाद विभाग अध्यक्ष डा0 अम्बेदकर राजकीय महाविद्यालय मैनपुरी, विजेन्द्र पाल सीनियर असिस्टेन्ट, शिवनन्दन, विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, विद्यांशू सौजिया, तेजस्वी सौजिया, एनसीसी एएनओ प्रदीप यादव एवं अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।



