कुँआरसी महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम आरम्भ होने से पूर्व महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित अटल जी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण एवं उनकी निष्ठा अविस्मरणीय है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शेफाली यादव जी ने कहा कि देशहित की ध्यान में रखकर प्रचारित प्रसारित की जाने वाली अटल जी की योजनाओं एवं उनके नेतृत्व में लिए गए फैसलों के लिए उनके सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। तत्पश्चात् विचारगोष्ठी का संचालन करते हुए डॉ. अलका पाठक जी ने बताया कि वाजपेई जी भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित हुए। उनकी विदेश नीति और कूटनीति ने भारत की वैश्विक छवि को बहुत समृद्ध किया। तत्पश्चात् बी ए की छात्राओं आकांक्षा चौहान, मुस्कान तथा प्रियांशी ने अटल जी कविताओं का सुंदर काव्यपाठ किया। उक्त कार्यक्रम में प्रो. मधु गुप्ता, डॉ. कीर्ति जैन, डॉ.अनीता सिंह, डॉ.कुसुम यादव, डॉ विभा जैन तथा अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं के साथ समस्त छात्राएं एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ भी मौजूद रहे।