आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज, अशोक नगर, कुरावली रोड, मैनपुरी में गाँधी जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार एवं प्रधानाचार्या डाॅ0 किरन यादव शामिल हुए।
डाॅ0 अशोक कुमार ने सभी शिक्षकगणों के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके साथ-साथ महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात् डाॅ0 किरन यादव ने छात्रों को महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में बताया। विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने बच्चों को विस्तार में जानकारी दी कि महात्मा गाँधी जी अहिंसा के पुजारी थे। गाँधी जी ने देश को आजाद कराने का संकल्प लिया था जो सपना उन्होंने पूरा करके दिखा दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने लोकगीत व भाषण देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी, कार्यक्रम अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह ने स्वयं सेवकों को समाज सेवा का पाठ पढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार, प्रधानाचार्या डाॅ0 किरन यादव, उप प्रधानचार्य अनुज कुमार, तेजस्वी यादव, विद्यांशू सौजिया, कार्यक्रम अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ मौके पर उपस्थित रहे।



