
डाॅ0 किरन सौजिया सी0 से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में 3 यूपी बटालियन ग्रुप हैड क्वार्टर आगरा के मार्गदर्शन तथा 3 यूपी बटालियन के कमांडिग आफीसर कर्नल नीरज सिंह की देखरेख मे स्वच्छता ही भागीदारी के अभियान के तहत NCC कैंडिडेट ने पूरे मनोयोग से अपनी कला क्षमता का प्रदर्शन करते हुए पोस्टर और माॅडल के माध्यम से स्वच्छता का उल्लेख किया। उसमें स्कूल के 53 NCC कैडेट्स ने हिस्सा लेकर स्वच्छता का संकल्प लिया। इस मौके पर स्कूल के ए.एन.ओ प्रदीप कुमार ने स्वच्छता
अभियान की साथर्कता व जागरुकता को ध्यान मे रखकर कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। साथ ही प्रकृति सवंर्धन के इन कार्यक्रमों में अधिकारिक जन जागृति की बात कही। इस मौके पर 3 यूपी बटालियन से आये हुए सूवेदार राजेश जग्गी तथा नायव सूवेदार विवेक कुमार मौजूद रहे।




