कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय परिसर में एनएसएस का 55 वॉ स्थापना दिवस भव्यता पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस की संयुक्त इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश सेन एवं प्रतिभा जायसवाल ने छात्राओं को एनएसएस की महत्ता एवम एनएसएस के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों और उसकी विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सेवा योजना का इतिहास बताते हुए प्रतिभा जायसवाल ने बताया कि ‘सेवा के माध्यम से शिक्षा’ यह एनएसएस का उद्देश्य है।

एनएसएस को वर्ष 1969 में 37 विश्वविद्यालयों में शुरू किया गया था। प्रतिभा जायसवाल ने बताया की एनएसएस का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है।
राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य है “नॉट मी बट यू”, लोकतांत्रिक जीवन के सार को दर्शाता है और निःस्वार्थ सेवा की आवश्यकता को पुष्ट करता है।श्री राजेश सेन ने बताया की एनएसएस छात्रों के विकास और दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण की सराहना करने में मदद करता है और अन्य जीवित प्राणियों के प्रति सदभाव का विचार भी दिखाता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की तथा छात्रों के बीच पोस्टर मेकिंग का आयोजन कराया गया जिसमें शिवानी, तान्या और रिया शाक्य ने अच्छा प्रदर्शन किया।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली यादव छात्राओं और स्वयं सेविकाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षिकाएं ,छात्राएं वह कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



