डॉ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में आज 3 न्च् बटालियन मैनपुरी के सान्निध्य में तथा ग्रुप हैड क्वार्टर आगरा के मार्गदर्शन के अनुसार एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष आपदा प्रबंधन एवं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 8वीं बटालियन एनडीआरएफ गाजियाबाद से आये हुए सूबेदार इंस्पेक्टर मुरारी लाल तथा उनकी टीम के साथ-साथ मैनपुरी डिजास्टर मैनेजमेंट की तरफ से आयीं हुईं अधिकारी अंकिता सक्सेना ने कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के बारे में बारीकी से बताया।

NCC Pic2

इंस्पेक्टर मुरारी लाल ने अपनी एनडीआरएफ टीम के प्रशिक्षित एवं अनुभवती टीम द्वारा भूकम्प से बचाव, सीपीआर, गले में फंसी बाहरी वस्तु के निकालने के तरीके, शारीरिक चोटों का अस्पताल पूर्व उपचार, तात्कालिक स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, विभिन्न जल बचाव तकनीकें, जल संरक्षण तकनीकें, सड़क सुरक्षा, हीट स्ट्रोक आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

NCC Pic 3

कार्यक्रम में उपस्थित कर्नल नीरज सिंह 3UP BN मैनपुरी ने एनडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीआरएफ टीम द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत प्रशंसनीय और शिक्षाप्रद है इस कार्यक्रम से NCC कैडेट्स लाभान्वित होंगे और आपदा के दौरान अपने और अन्य लोगों के जीवन को बचाने में अपना सहयोग प्रदान कर पायेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों तथा काॅलेजों से आये हुए 159 NCC कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर मैनपुरी शहर के विभिन्न स्कूलों से आये हुए एसोशिएट एनसीसी आफीसर के अलावा 3 यूपी बटालियन से सूबेदार राजेश जग्गी सूबेदार किशन रोका, नायब सूबेदार विवेक, तथा PI स्टॉफ व एएनओ प्रदीप कुमार मौजूद रहे।