डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में अध्यापक ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें सी0बी0एस0ई बोर्ड की ज्वाइंट डायरेक्टर मोनिका कपूर का भव्य स्वागत किया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने माता सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा वन्दन किया, सरस्वती वन्दना का गान भी हुआ तत्पश्चात मुख्य अतिथि को अध्यापिकाओं ने माला पहना कर स्वागत किया तत्पश्चात् चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर, शाॅल उढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह व गिफ्ट देकर भव्य स्वागत किया इसके बाद पुष्कर यादव का एन0डी0ए0 में चयन वर्ष 2024 में हुआ है। उनका स्वागत किया जिसमें पगड़ी पहनाकर, शाॅल उढ़ाकर, स्टाॅल व बुके दे कर स्वागत किया तथा उनके पिता को भी बच्चे की सफलता के माला पहना कर स्वागत किया।
मोनिका कपूर ने लगभग शिक्षा के सभी पहलुओं पर शिक्षण प्रदान किया। उन्होंने समुचित जीवन जीने के नियम बताये उन्होंने यह भी बताया कि कोई छात्र कमजोर नहीं होता उसको समझकर समुचित शिक्षा प्रदान की जाए तब वह भी आगे बढ़ सकता है।
सभी अध्यापकों को शिक्षणात्मक गेम भी खिलाए जिसमें विजयी अध्यापकों को चाॅकलेट और टाॅफी भी भेंट की। मैम को अथाह ज्ञान है उन्होंने प्रत्येक प्रश्न को कलात्मक ढंग से समझाया जिससे अध्यापकों ने पूरी तरह से ग्रहण किया। सभी शिक्षक 5-5 के ग्रुप में बैठे थे। सभी शिक्षकों को पैन व डायरी दी गयी थी जिसमें आज की ट्रेनिंग का ब्यौरा था।
लंच के बाद मैम ने सभी शिक्षकों को प्रसन्नता दिलाने के लिए एक ध्वनि बजवाई जिस पर सभी अध्यापक थिरक रहे थे। कोई ताली बजा रहा था बड़ा ही मनोरंजक ढंग से शिक्षण कार्य चला। एक बार कहा कि पुरूष अध्यापक एक साथ गाना गाएँगे सभी अध्यापकों ने राष्ट्रगान गाया तथा सभी महिला अध्यापिकाओं ने मिलकर एक ध्वनि में गाना गाया। बड़ा ही खुशी का माहौल रहा इसके बाद सभी शिक्षकों को हाॅलेस्टिंग प्रोग्रेसिंग रिपोर्ट कार्ड बनाना सिखाया तथा प्रत्येक ग्रुप को नाम दिया गया सभी ग्रुप लीडरों ने प्रोग्रेसिंग रिपोर्ट की पूरी जानकारी दी और पूरा विवरण समुचित तरीके से समझाया।
पंकज सर ने इस रिपोर्ट को ढंग से समझाया तो मैडम ने दो चाॅकलेट और टाॅफियाँ प्रदान कीं तथा उनकी बहुत तारीफ की। अंत में विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोनिका कपूर को धन्यवाद प्रेषित किया तथा सभी शिक्षकों ने अच्छी तरह से ट्रेनिंग प्राप्त की एवं सभी को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये गये।
इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, इंचार्ज कहकशा मेम, जाॅम्सी जाॅर्ज, प्रगति यादव, अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार सहित सभी अध्यापक/ अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे


