आज दिनांक 20.9.2024 को महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता ,संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय की NSS की संयुक्त इकाई के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रचार्या प्रो शैफाली यादव ने अध्यक्षता करते हुए छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिलाई । छात्राओं ने स्वच्छता संबंधी शपथ लेते हुए यह संकल्प लिया की वह महाविद्यालय तथा अपने आस–पास पड़ोस एवं अपने शहर को साफ करने का पूर्ण प्रयत्न करेंगे एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता लोगों तक फैलाएंगे। छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय परिसर तथा महाविद्यालय के आसपास सफाई अभियान चलाया गया जिसमें प्लास्टिक और सिंगल यूज्ड पॉलिथीन को एकत्र किया गया तथा उनका निस्तारण भी किया गया। छात्राओं ने राहगीरों को स्वच्छता से संबंधित जानकारियों से जागरूकता फैलाई तथा पास पड़ोस में जाकर के लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश सेवा एवं प्रतिभा जायसवाल के नेतृत्व में छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर के गमले की रंगाई पुताई की एवं महाविद्यालय के परिसर को साफ सुथरा बनाया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं , एनएसएस की स्वयंसेविकाएं एवं छात्राएं तथा सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Home राज्य उत्तरप्रदेश आर सी महाविद्यालय में NSS इकाई द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित,...



