मैनपुरी(सूवि)जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विशेष मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में सुपरवाइजर के रूप में तैनात तहसील घिरोर के लेखपालों से संवाद करते हुए कहा कि निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में अब बूथ लेवल अधिकारियों का सारा कार्य लगभग समाप्त हो चुका है, अब सारी जिम्मेदारी सुपरवाइजर के रूप में आपके ऊपर है, आप सब अपने-अपने बीएलओ से तत्काल वार्ता कर जानकारी करें कि उनके पास अभियान के दौरान का कोई फॉर्म-6, 7, 8 अवशेष तो नहीं है यदि किसी के पास फॉर्म अवशेष हैं तो उन्हें तत्काल प्राप्त कर उनकी फीडिंग कराना सुनिश्चित करें, बीआरसी द्वारा जो भी फॉर्म फीड किए जाएं उनमें सारी प्रविष्टियां सावधानीपूर्वक भरी जाए, बीआरसी द्वारा किए जा रहे फॉर्मों की फीडिंग का प्रिंट आउट निकाल कर लेखपाल, बूथ लेवल अधिकारी स्वयं चेक करें, बी.आर.सी. द्वारा अपलोड किए जाने वाले फॉर्म पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की टिप्पणी अवश्य अंकित की जाये।
श्री सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान मतदाता सूची से नाम विलोपन हेतु जो भी फॉर्म-7 प्राप्त हुए हैं, उनके विलोपन से पूर्व नोटिस अवश्य जारी किया जाए, नोटिस का तामीला नाम काटे जाने वाले व्यक्ति के किसी परिजन को ही तामील कराया जाए और उसे सुनवाई का मौका अवश्य दिया जाए, बिना नोटिस तामील किए किसी का नाम मतदाता सूची से न काटा जाए, सभी सुपरवाइजर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 01 जनवरी 2022 को जो मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं और उन्होंने अभियान के दौरान फॉर्म-6 भरकर जमा किया है, उन सभी के फॉर्म मे संलग्नक, आयु, शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि अवश्य फीड किए जाएं, कोई भी फॉर्म फीड होने से शेष न रहे, सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हों। उन्होंने लेखपालों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जनता की भलाई के लिए कार्य करें, भूमि विवाद के प्रकरण की जानकारी रखें, अपने-अपने क्षेत्र के पटटे्दारों की जानकारी भी लेखपाल को हो।
Home राज्य उत्तरप्रदेश विशेष मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में सुपरवाइजर के रूप में तैनात...




